Swami Ramdev Dand Baithak: हेल्दी लाइफ के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है. आप अपने रूटीन में दंड अभ्यास शामिल कर सकते हैं. बाबा रामदेव का कहना है कि यह शरीर की ताकत, स्टैमिना और संतुलन बढ़ाने में काफी असरदार है. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग जिम जाते हैं, तरह-तरह के सप्लीमेंट्स लेते हैं या एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो दंड अभ्यास भी कर सकते हैं. बाबा रामदेव के अनुसार इसे करने से बॉडी को अलग तरह की एनर्जी मिलती है. सही तकनीक से किया गया दंड ना सिर्फ ताकत बढ़ाता है, बल्कि शरीर को संतुलित भी बनाता है. आप भी इसे अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं, बस आपको इसे सही तरीके से करना होगा. तभी दंड अभ्यास का फायदा पूरा तरह से मिल पाएगा.
इसे भी पढ़ें- गठिया के 3 प्रारंभिक लक्षण क्या हैं? एक्सपर्ट से जानिए जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए
दंड अभ्यास क्या है?
दंड अभ्यास एक पारंपरिक भारतीय व्यायाम है, जिसे इंडियन पुश-अप भी कहा जाता है. यह योग पारंपरिक है जिसमें शरीर को जमीन के सहारे आगे-पीछे ले जाकर एक खास मुद्रा में उठाना-झुकाना होता है. ऐसा करने से पूरे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं.
दंड अभ्यास करने का सही तरीका
- सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हों और शरीर को एकदम सीधा रखें.
- इस दौरान धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हुए दोनों हथेलियां जमीन पर रखें.
- अब पैरों को पीछे लेकर जाएं और शरीर को सीधा रखें.
- सांस अंदर लेते हुए शरीर को नीचे की ओर झुकाएं और छाती जमीन के करीब आए, लेकिन पेट जमीन से ना छुए.
- सांस छोड़ते हुए शरीर को वापस ऊपर की ओर उठाएं.
- इस मुद्रा को लगभग 15 मिनट तक करें.
बाबा रामदेव ने बताए दंड अभ्यास के अद्भुत फायदे
- बाबा रामदेव का कहना है कि यह अभ्यास कंधे, बाजू, छाती, पेट और पीठ की मांसपेशियों को टोन करता है.
- नियमित अभ्यास से कैलोरी बर्न होती है, जिससे फैट कम करने में मदद मिलती है.
- दंड लगाने से शरीर की ताकत और एनर्जी दोनों में सुधार होता है.
- सही मुद्रा में अभ्यास करने से रीढ़ मजबूत होती है और कमर दर्द में राहत मिल सकती है.
- सांस और शरीर के संतुलन पर ध्यान देने से फोकस और दिमाग को शांति मिलती है.
इसे भी पढ़ें- सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से क्या सच में बढ़ जाता है कैंसर का खतरा? होश उड़ा देगी एक्सपर्ट की बात
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
3 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
5 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
11 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
15 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines