हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Constipation Causes: लाइफस्टाइल की इन 5 गलतियों से बढ़ती है कब्ज की समस्या! डॉक्टर से जानें उपाय

Constipation Causes: कब्ज की समस्या होना हमारी लाइफस्टाइल से संबंधित एक नई समस्या बन गया है। हालांकि, लाइफस्टाइल से जुड़ी यह बीमारी होती भी लाइफस्टाइल की गलतियों से ही है। चलिए आपको डॉक्टर द्वारा बताई गई टिप्स और कारण बताते हैं।

विज्ञापन
Constipation Causes

Constipation Causes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपकी बॉडी को भी हेल्दी रहने की जरूरत होती है क्योंकि शरीर स्वस्थ रहेगा तो आपकी दिनचर्या भी अच्छी रहेगी। बॉडी को फिट रखने के लिए सबसे जरूरी होता है अपने पाचन को बेहतर रखना। दरअसल, डाइजेशन से जुड़ी बीमारियां इन दिनों सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करती हैं। इनमें कब्ज या कॉन्स्टिपेशन की समस्या ऐसी होती है, जो कि इतनी गंभीर होती है कि लोग इसमें न तो कोई और काम कर पाते हैं और न ही सही से कुछ खा-पी सकते हैं। कब्ज की सबसे मुश्किल स्थिति तब आती है जब आप सही से मल त्याग नहीं कर पाते हैं। आइए हम आपको डॉक्टर द्वारा बताए कारणों के बारे में बता रहे हैं, जो लाइफस्टाइल से जुड़ी होती हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर वीके मिश्रा के अनुसार, कब्ज एक आम समस्या है, जो लोगों को कभी न कभी होती है। यह समस्या तब ज्यादा होती है जब आप गलत लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं या कुछ खराब आदतें अपनाते हैं। इन आदतों में शामिल हैं ये 5 हैबिट्स।

ये भी पढ़ें- रोज खाएं 1 कटोरी दही, नहीं होगा कैंसर

विज्ञापन

1. फाइबर की कमी

आपकी डाइट में फाइबर युक्त फूड्स जैसे फल, सब्जियां और साबुत अनाजों की कमी होना भी कब्ज होने का कारण है। अगर हम ज्यादा सैचुरेटेड फैट्स फूड्स का सेवन करेंगे तो इससे कॉन्स्टिपेशन होती है।

2. डिहाइड्रेशन

डॉक्टर कहते हैं कि शरीर में पानी की कमी होने से भी आपका जो मल है, वो सख्त हो जाता है और इसे शरीर से बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है। पानी न पीने से पाचन संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

3. फिजिकल एक्टिविटी

लाइफस्टाइल में शारीरिक गतिविधि की कमी होना भी कब्ज के एक प्रमुख कारणों में से एक है। अगर आप अपने शरीर को एक्टिव नहीं रखते हैं, तो उसे गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।

4. आंतों की समस्या

कुछ लोगों को आंतों से जुड़ी बीमारियां भी होती हैं, जैसे कि IBS यानी इरिटेबल बोवल सिंड्रोम, जिसमें इंसान की आंतों की सफाई सही से नहीं होती है और उसमें गंदगी जमा हो जाती है, जिससे बार-बार कब्ज होती है।

विज्ञापन

5. स्ट्रेस

ज्यादा तनाव और चिंता में रहने से भी बॉडी में एसिड का स्तर हाई हो जाता है और उससे कब्ज हो सकती है। कब्ज का संबंध खान-पान के साथ-साथ इन चीजों से भी जुड़ा होता है।

क्या करें?

  • प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन खाएं।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी और लिक्विड इनटेक करें।
  • नींद जरूर पूरी करें।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola