दवा लिए बिना कोलेस्ट्रॉल होगा कम! कार्डियोलॉजिस्ट ने बताएं 5 आसान तरीके

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। ये दवाएं स्टैटिन युक्त होती हैं। अगर इन्हें ज्यादा लंबे समय तक खाया जाए तो शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में आपको कुछ नेचुरल तरीकों को अपनाना चाहिए, ताकि आप स्वस्थ रह सकें और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकें।

Cholesterol Tips

हाई कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए सही नहीं होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हार्ट की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल अगर आर्टरीज में जमने लगता है, तो दिल खून को पंप करने में सक्षम नहीं रहता है। इस स्थिति में कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक होता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लोग दवाएं लेते हैं, जो स्टैटिन से बनी होती हैं। डॉ. एड्रियाना क्विनोनेस-कैमाचो (Dr. Adriana Quinones-Camacho) कहती हैं कि इन दवाओं को ज्यादा खाने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निपटने में तो मदद मिलती है लेकिन इसकी आदत भी शरीर को बुरी तरह से लग जाती है, जो कि सही नहीं है। कार्डियो एक्सपर्ट बताती हैं कि इस दवा को खाने से पहले अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके देखें, ताकि आप स्वस्थ रहें और प्राकृतिक उपचारों की मदद से शरीर को अन्य लाभ भी पहुंचाएं।

विज्ञापन

इन 5 टिप्स से मैनेज करें Cholesterol

1. हेल्दी फैट्स खाएं- अपनी डाइट में गुड कोलेस्ट्रॉल इंक्रीज करने के लिए हेल्दी फैट्स वाले फूड्स को शामिल करें। आप अखरोट, मछली, अलसी के बीज, बादाम और चिया सीड्स खा सकते हैं।

विज्ञापन

2. एक्सरसाइज करें- डॉक्टर कहती हैं कि कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए व्यायाम करना भी जरूरी होता है। आप रोजाना कुछ समय हैवी वर्कआउट करें जिससे LDL का स्तर कम हो जाता है। आप डांस और साइकिलिंग भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

3. फाइबर मोर एंड शुगर लो- अपनी डाइट में फाइबर फूड्स का सेवन बढ़ाएं और चीनी युक्त फूड्स का सेवन कम करें। फाइबर से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है और चीनी कम करने से बैड कोलेस्ट्रॉल भी नहीं बढ़ता। आप ओट्स, ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करें। साबुत अनाज और दालें भी जरूर खाएं।

Cholesterol Controlling Tips

photo credit-freepik

विज्ञापन

4. स्मोकिंग से परहेज- सिगरेट भी बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इससे आर्टरी में ब्लॉकेज की समस्या होती है।

5. योग करें- आप अपनी दिनचर्या में योग और मेडिटेशन को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ