अचानक गिरे और तोड़ दिया दम...रालोद नेता की मौत का CCTV फुटेज आया सामने

बुलंदशहर में राष्ट्रीय लोकदल के नेता अमित चौधरी की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। उनकी मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें उनको अचानक से जमीन पर गिरते देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, उनको किसी तरह की कोई बीमारी भी नहीं थी।

Uttar Pradesh Bulandshahr
विज्ञापन

(शाहनवाज चौधरी,बुलंदशहर): खुर्जा क्षेत्र के गांव मदनपुर में राष्ट्रीय लोकदल के नेता अमित चौधरी अपने माता-पिता के साथ रहते थे। हर रोज की तरह वह 20 मार्च की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। मॉर्निंग वॉक के बाद अमित नजदीकी गांव हबीबपुर में अपने मामा के प्लॉट पर पहुंचे थे और रास्ते में खड़े हो गए। इसी दौरान उनको चक्कर आया और वह बेसुध हो कर सिमेंटेड रोड पर जा गिरे। उन्होंने खुद को एक दीवार से संभालने की कोशिश भी की, लेकिन कुदरत ने उनको संभलने तक का समय नहीं दिया और उनकी चंद सेकंड में मौत हो गई।

कुदरत ने नहीं दिया संभलने का मौका

जिस समय RLD नेता अमित चौधरी को चक्कर आए, तो वह दीवार से खुद को संभालने की कोशिश करने लगे। मगर उनको कुदरत ने इतना भी मौका नहीं दिया कि वह दीवार को छू पाते। एकदम से वह जमीन पर गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

लाइव मौत सीसीटीवी में कैद

हैरान कर देने वाली इस नौजवान की मौत घटना स्थल के नजदीक एक सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि ट्रैक सूट पहने एक नौजवान रास्ते से आता हुआ दिखता है, जो एक घर के सामने रुक जाता है। चंद सेकंड के बाद वह अचानक जमीन पर गिर जाता है। सीसीटीवी फुटेज में कई लोग घटना स्थल की ओर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अमित को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने अमित को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

निरोगी थे अमित चौधरी

जानकारी के मुताबिक, अमित को कोई बीमारी नहीं थी, दिल की बीमारी तो दूर-दूर तक नहीं थी। मौत से अमित के सीने में हल्की चुभन महसूस हुई, इससे पहले दिल और छाती को लेकर कोई शिकायत नहीं थी। अब सवाल उठता है कि आखिर निरोगी काया वाले इस शख्स की अचानक ऐसे कैसे मौत हो गई?

लाइफ में स्ट्रेस और खानपान बड़ा कारण

अचानक हो रही नौजवानों की मौत के पीछे की कुछ खास वजह बताई जा रही हैं। इनमें बिगड़ी दिनचर्या, गलत खानपान, स्मोकिंग, शराब का सेवन और स्ट्रेस से भरी लाइफ को बताया जाता है। सफलता के चक्कर में युवा कई बार इस हद तक स्ट्रेस ले लेते हैं कि उनकी जान पर बन आती है। डॉक्टर हितेश कौशिक का कहना है कि स्ट्रेस आपके दिमाग, हार्ट और तमाम इंटरनल ओर्गेंस को प्रभावित करता है। गलत खानपान, बेवक्त खानपान और शराब का लगातार सेवन भी दिल को कमजोर कर रहा है।

विज्ञापन

दगाबाज दिल छीन रहा खुशियां

25 साल के अमित चौधरी की मौत कार्डियक अरेस्ट से बताई गई है। अमित यंग ब्लड था, हाल ही में शादी तय हुई थी, लिहाजा तनाव भी नहीं था। घर की माली हालत भी ठीक थी। आपको बता दें कि रालोद में अमित की ठीक पकड़ थी, लेकिन ऐसा किसी को अंदेशा नहीं था कि उनका दिल यूं धोखा देगा और खुशियां छीन लेगा।

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने बताया कि अमित हमेशा खुश रहता था। कोई ऐब भी अमित में नहीं था, लेकिन कुदरत और किस्मत में लिखे को कौन टाल सकता है। अमित की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है, साथ ही रालोद ने भी अपना सच्चा सिपाही खो दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या औरंगजेब कंट्रोवर्सी के बीच 'राणा सांगा गद्दार' बयान देकर सपा नेता ने आग में घी डालने का काम किया है?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Exclusive: ग्रेटर नोएडा वेस्ट वाले ध्यान दें! सुबह 11 बजे तक घर से न निकलें, पुलिस ने रूट किया बंद, जानें वजह

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ