Yoga Day 2026: किचन बनेगा आपका मिनी जिम! खाना बनाते-बनाते करें ये हेल्दी एक्सरसाइज

Yoga Poses in Kitchen: हेल्दी रहने के लिए योग करना जरूरी है. अगर आपके पास वक्त नहीं है तो जिम जाने की बिल्कुल भी टेंशन नहीं लेनी है, क्योंकि हम आपको ऐसे पोज बताएंगे, जिन्हें किचन में खड़े-खड़े भी किए जा सकते हैं. 

Yoga Poses For Weight Loss

किचन कैसे बनाएं मिनी जिम! Image Credit- News24

Yoga Poses For Weight Loss: आजकल लाइफ इतनी बेकार हो गई है कि लोगों को कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं. इसलिए डॉक्टर दवा के साथ-साथ एक्सरसाइज करने की भी सलाह देते हैं. योग करने से न सिर्फ शरीर फिट रहता है, बल्कि फैट में नहीं जमता. हालांकि, कुछ लोगों के पास बिल्कुल भी वक्त नहीं होता कि वो जिम जाकर योग करें या अपने ऊपर ध्यान दें. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको कुछ ऐसे योग के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें किचन में खाना बनाते वक्त भी किया जा सकता है.  

विज्ञापन
विज्ञापन

किचन में किन एक्सरसाइज को कर सकते हैं | Yoga Poses in Kitchen

काउंटर पुश अप्स- किचन में रखी टेबल या काउंटर की मदद से योग कर सकते हैं. आप पुश अप्स कर सकते हैं. इसे करना बहुत ही आसान है, जिसे लगभग 10 बार करने से फायदा होगा. इस दौरान आपको शरीर को आगे की ओर झुकाना होगा.
स्क्वॉट्स- जब भी आपको किसी भी डिश का इंतजार करना है तो कुर्सी पर बैठे-बैठे स्क्वॉट्स की मुद्रा बनाएं और खड़े हो जाएं. इससे आपको थाइज और लेग मजबूत होंगी. बस इसे करने का सही तरीका मालूम होना चाहिए.  
जॉगिंग योग- आप किचन में एक ही जगह खड़े होकर जॉगिंग पोजीशन बनाकर दोनों पैरों के साथ वॉक कर सकते हैं. इससे आपका वजन काफी हद तक कम होगा और आपको किसी भी तरह के पैसे भी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
सुखासन मुद्रा- यह मुद्रा बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है. इसे तब किया जा सकता है जब आपका काम बैठने का हो या फिर सब्जियां काटनी हो. इस दौरान आप नॉर्मल बैठने के बजाय सुखासन मुद्रा में बैठें और कई तरह के लाभ उठाएं.  
कार्फ रेस एक्‍सरसाइज– आप कार्फ रेस एक्सरसाइज कर सकते हैं. इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और शरीर एक्टिव रहता है. यह आप किचन में किसी भी वक्त कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि सब्जी पकने के इंतजार करते वक्त यह एक्सरसाइज करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ