Cancer Symptoms: लंग कैंसर की वजह से हाथों पर दिखते हैं ये 2 संकेत, जानें बचाव

Cancer Symptoms: फेफड़े के कैंसर ऐसी गंभीर बीमारी है जिसके संकेतों को नजरअंदाज करने से जान भी जा सकती है। वैसे तो इस कैंसर के संकेत काफी देर से नजर आते हैं, लेकिन अगर आप समय पर इसका पता लगा लेते हैं, तो आपकी जान बच सकती है।  

Cancer Symptoms

Cancer Symptoms

Cancer Symptoms: कैंसर एक नहीं बल्कि कई तरह के होते हैं, जिनमें से एक फेफड़े के कैंसर भी है, जिसका सही समय पर इलाज होने पर मौत का खतरा भी बढ़ जाता है। कैंसर रिसर्च यूके के आंकड़ों से पता चलता है कि हर साल लगभग 34,800 मौतें इसी बीमारी के कारण होती हैं, जो कैंसर से जुड़ी सभी मौतों का 21 प्रतिशत है। फेफड़े के कैंसर की मृत्यु दर का कारण अक्सर इसके संकेत देर से पता लगाना होता है। इस बीमारी के शुरुआती चरणों में शायद ही कोई लक्षण दिखाई देते हैं, इसलिए अक्सर लोगों इस बीमारी का पता नहीं चल पाता है। आइए जानते हैं हाथों पर इस बीमारी का संकेत कैसे नजर आता है?

विज्ञापन

फिंगर क्लबिंग

पहला संकेत है फिंगर क्लबिंग, एक ऐसी बीमारी जो आम तौर पर दोनों हाथों की उंगलियों को प्रभावित करती है और धीरे-धीरे विकसित होती दिखती है। इस दौरान नाखून का आधार पहले नरम हो सकता है और आस-पास की त्वचा लाल हो सकती है। नाखून के तल और क्यूटिकल के ठीक नीचे की त्वचा की तह के बीच का कोन बढ़ सकता है, जिससे नाखून सामान्य से अधिक मुड़ जाता है। कैंसर रिसर्च यूके के अनुसार, उंगलियों के बीच क्लबिंग होने में आम तौर पर सालों लग जाते हैं, लेकिन फेफड़े के फोड़े जैसी कुछ स्थितियों में यह तेजी से हो सकता है।

विज्ञापन

उंगली और कलाई में सूजन

फेफड़े के कैंसर से पीड़ित कुछ लोगों को उंगलियों और नाखूनों में सूजन के साथ-साथ जोड़ों में दर्द और सूजन फील हो सकती है। इस स्थिति को हाइपरट्रॉफिक पल्मोनरी ऑस्टियो आर्थ्रोपैथी के रूप में जाना जाता है। एचपीओए का एक लक्षण अंगुलियों के आपस में चिपक जाना है, साथ ही उंगलियों और कलाइयों में सूजन भी हो सकती है। जैसा कि कैंसर रिसर्च यूके बताता है कि हाइपरट्रॉफिक पल्मोनरी ऑस्टियो आर्थ्रोपैथी एक ऐसी स्थिति है जो फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित कुछ लोगों को प्रभावित करती है।

विज्ञापन

फेफड़े के कैंसर के संकेत

1. सांस लेने में परेशानी

2. लगातार खांसी रहना

विज्ञापन

3. वजन कम होना

4. थकान फील होना

विज्ञापन

5. सीने में दर्द या बेचैनी होना

6. खांसी के दौरान खून आना

विज्ञापन

7. चेहरे में सूजन  रहना

8. भूख कम लगना

विज्ञापन

9. गर्दन की नसों में सूजन

फेफड़ों के कैंसर से बचाव

फेफड़ों के कैंसर से बचने के लिए धूम्रपान से परहेज करना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि 10 साल तक धूम्रपान करने के बाद फेफड़े के कैंसर खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा आप इस कैंसर से बचने के लिए समय- समय पर टेस्ट करवाते रहें और डॉक्टर की सलाह लेते रहें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ