नई रिसर्च: सिर्फ 1 टेस्ट से डिटेक्ट होगा 3 तरह का कैंसर, लक्ष्ण मिलते ही खत्म होगी बीमारी

Cancer Detecting Test: कैंसर की बीमारी ऐसी है जो दुनियाभर में लोगों को प्रभावित कर रही है। इस पर हुई एक नई रिसर्च में 3 प्रकार के कैंसर का पता लगाने के लिए 1 टेस्ट करना ही काफी है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Cancer Detecting Test: मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की कर ली है। आए दिन दुनिया के सामने अक्सर नई-नई रिसर्च आती रहती हैं। कुछ रिसर्च के परिणाम भी चमत्कारी होते हैं। ऐसी ही एक नई रिसर्च के मुताबिक, सांस लेने वाले एक टेस्ट से 3 प्रकार के कैंसर का पता चल सकता है। द सन में छपी एक खबर के मुताबिक, साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के सचिव ने बताया कि यह टेस्ट काफी असरदार और किफायती होगा।

विज्ञापन

क्या है यह टेस्ट?

एक्सपर्ट के मुताबिक, यह टेस्ट बेहद कारगर है। इस टेस्ट में मरीजों को एक खास बैग के अंदर फूंकने को कहा जाता है। बिल्कुल वैसे ही जैसे पुलिस वाले शराब की जांच करते हैं। डॉक्टरों ने इस टेस्ट को सस्ता और इसके साथ-साथ शरीर पर कम आक्रामक बताया है। इस टेस्ट को काफी रोमांचक टेक्नीक बताया गया है। इसे कैंसर की जांच में नई सफलता के तौर पर लिया जा रहा है। इस टेस्ट में रोगी की सांसों में मौजूद गुण-अवगुण की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

कौन से कैंसर की होगी जांच?

इस टेस्ट के जरिए तीन प्रकार के कैंसर की जांच हो सकती है- लिवर, पैंक्रियाटिक और एसोफैगल कैंसर। इसके परिणामस्वरूप लोगों की जान बचाई जा सकती है। फिलहाल इस टेस्ट को लेकर ट्रायल चलाए जा रहे हैं, अगर ट्रायल सफल रहे, तो हेल्थ सेक्टर को इसका फायदा मिलेगा। इस नई टेस्टिंग तकनीक में AI द्वारा लंग कैंसर की जांच को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन

कितना घातक है लिवर कैंसर?

लिवर कैंसर एक गंभीर कैंसर का प्रकार है, इससे जान भी जा सकती है। लिवर कैंसर भी कई प्रकार के होते हैं, जिनमें से प्राथमिक लिवर कैंसर सबसे आम है। यह आपके लिवर की कोशिकाओं में शुरू होता है और फिर शरीर के अन्य भागों में फैल सकता है। लिवर कैंसर के कुछ शुरुआती संकेत ऐसे होते हैं:

  • पेशाब का रंग गहरा होना
  • मल का रंग हल्का होना
  • जी मिचलाना और उल्टी होना
  • पेट में दर्द और सूजन होना
  • खून की उल्टी आना
लन कैंसर के शुरुआती संकेत से सावधान! नई रिसर्च में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

पैंक्रियाटिक कैंसर क्या है?

पैंक्रियाटिक कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो अग्नाशय में शुरू होता है। पैनक्रियास एक ग्रंथि है जो भोजन को पचाने में मदद करती है और खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करती है। पैंक्रियास कैंसर के कुछ कारण ये हैं-

  • धूम्रपान करना
  • मोटापा होना
  • शराब का ज्यादा सेवन करना
  • जेनेटिक डिसॉर्डर होना
  • पैनक्रियास में सूजन होना
  • पैनक्रियास में सिस्ट होना

एसोफैगल कैंसर के लक्षण कैसे होते हैं?

एसोफैगल कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो खाने की नली में शुरू होता है, जो भोजन को मुंह से पेट तक ले जाने का काम करती है। यह कैंसर एसोफेगस की अंदरूनी परत में शुरू होता है और फिर अन्य भागों में फैल सकता है। इस प्रकार के कैंसर से निदान काफी समय बाद मिलता है। इस कैंसर के कुछ शुरुआती संकेत हैं-

विज्ञापन
  • निगलने में परेशानी होना
  • खाने के दौरान दर्द होना
  • वजन कम होना
  • थकान महसूस होना
  • पेट में दर्द होना
  • जी मिचलाना और उल्टी होना

ये भी पढ़ें- Eyes Care Tips: आंखों की रोशनी तेज करने में मददगार हैं ये 5 ड्रिंक्स! जानें पीने का सही तरीका

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ