कैंसर मरीजों के लिए कितनी फायदेमंद Immunotherapy? जानें एक्सपर्ट से

कैंसर ट्रीटमेंट में कई प्रकार की थेरेपी और अलग-अलग ट्रीटमेंट शामिल होते हैं, जैसे कि कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी। Immunotherapy क्या है? कैंसर के रोगियों को क्यों इसे करवाना चाहिए?

Immunotherapy Benefits

कैंसर एक जानलेवा बीमारी होती है, जिसका इलाज समय पर करवाना जरूरी होता है। क्योंकि कई बार कैंसर के लक्षण शरीर में दिखाई तो देते हैं लेकिन इंसान को समझने में देरी हो जाती है, जिस वजह से इलाज और ज्यादा देरी से शुरू होता है। कैंसर कई प्रकार का हो सकता है। कैंसर का इलाज करवाते समय अलग-अलग ट्रीटमेंट्स की मदद से मरीज को ठीक किया जाता है। जैसे कि सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी। इम्यूनोथेरेपी कैंसर के इलाज के लिए आई एक नई और उभरती हुई उपचार पद्धति है, जो कैंसर के इलाज में सकारात्मक बदलाव ला रही है। लेकिन, क्या इम्यूनोथेरेपी वाकई कैंसर मरीजों के लिए फायदेमंद होती है? जानते हैं एक्सपर्ट से।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर तरंग कृष्णा के मुताबिक कैंसर के इलाज में इम्यूनोथेरेपी का करवाना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह कैंसर को नहीं बल्कि हमारे शरीर के इम्यून सेल्स को मजबूत करता है। उन सेल्स की मजबूती से कैंसर को हराने में बहुत मदद मिलती है और बाकी थेरेपीज की तुलना में इसका फायदा कैंसर मरीजों के शरीर को ज्यादा होता है। इम्यूनोथेरेपी कैंसर सेल्स को प्रमुख रूप से नष्ट करती है और सही सेल्स पर कोई प्रभाव नहीं डालती है। इम्यूनोथेरेपी शरीर के इम्यून सिस्टम को भी लंबे समय के लिए मजबूती देती है। लाइफ स्पैन को बढ़ावा देने में भी यह थेरेपी फायदेमंद होती है।

क्या है Immunotherapy?

इम्यूनोथेरेपी एक नया कैंसर ट्रीटमेंट का मेथड है। यह थेरेपी हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कैंसर और अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूती प्रदान करती है। इसके अंदर विभिन्न प्रकार की दवाएं और उपचार शामिल होते हैं, जो इम्यूनिटी को एक्टिव कर कैंसर सेल्स को पहचानने और नष्ट करने में मदद करते हैं।

कैसे काम करती है यह थेरेपी?

डॉक्टर बताते हैं कि इस थेरेपी की मदद से कैंसर पर सीधे तौर पर अटैक नहीं किया जाता है बल्कि इसकी मदद से बॉडी के सेल्स का विकास होता है। इम्यूनोथेरेपी में शरीर के सेल्स को इतना स्ट्रॉन्ग किया जाता है कि कैंसर वाले सेल्स को खुद-ब-खुद नष्ट कर देता है। हर एक नॉर्मल सेल को इतना स्ट्रॉन्ग बनाया जाता है कि किसी भी मरीज का शरीर कैंसर का खातमा खुद कर सके। डॉक्टर के अनुसार, यह ज्यादा असरदार, पावरफुल और कारगर होता है। इस थेरेपी में अन्य थेरेपीज की तुलना में साइड-इफेक्ट्स भी कम होते हैं।

Immunotherapy के फायदे

  • इम्यूनोथेरेपी से सिर्फ कैंसर सेल्स पर अटैक किया जाता है यानी बाकी सेल्स सुरक्षित रहेंगे।
  • बाकियों की तुलना में कम साइड-इफेक्ट्स।
  • लॉन्ग टर्म इम्यूनिटी।
  • कैंसर सेल के दोबारा एक्टिव होने के चांस कम होना।
  • कैंसर के बुजुर्ग पेशेंट्स के लिए ज्यादा फायदेमंद।

ये भी पढ़ें- खराब ओरल हाइजीन का न्यूरो सिस्टम पर क्या असर पड़ता है?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ