नाश्ता न करने से सिर्फ मोटापा ही नहीं, हो सकता है कैंसर का खतरा
Edited By Deepti Sharma

cancer
Edited By Deepti Sharma

cancer
Skipping Breakfast Cause Cancer: आप में से कितने लोग नाश्ता करते हैं? आपने अक्सर हर घर में देखा होगा कि काम के चक्कर में नाश्ता हो ही नहीं पाता है। घर में साफ-सफाई, खाना बनाना और ऑफिस में जाना। इन सब के बीच अक्सर हमें आदत होती है नाश्ता छोड़ देने की। अगर लंबे समय तक नाश्ता नहीं करते हैं तो शरीर में ग्लूकोज से लेकर कुछ प्रकार के कैंसर के होने का कारण बन सकता है।
जिन्हें अक्सर नाश्ता नहीं करने की आदत है उनमें कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा अधिक होता है। एक नई स्टडी के अनुसार, रोजाना नाश्ता करने वालों की तुलना में, जो लोग नाश्ता नहीं करते थे, उनमें ग्रासनली कैंसर (Esophageal Cancer), कोलोरेक्टल कैंसर(Colon Cancer), लिवर कैंसर (Liver Cancer) और पित्ताशय (Gall Bladder) और एक्स्ट्राहेपेटिक पित्त नली (Bile Duct Cancer) के कैंसर का खतरा ज्यादा था। नाश्ता न करने से शरीर के मेटाबॉलिज्म में कमी, कोई पुरानी सूजन, मोटापा, हार्ट की बीमारी और कैंसर हो सकता है।
एक डाइटिशियन के अनुसार, नाश्ता छोड़ने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर (Gastrointestinal Cancer) का खतरा बढ़ सकता है। क्योंकि यह ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में रुकावट पैदा करता है और ट्यूमर के बढ़ने का कारण भी बन सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: