Jelly Belly Cancer क्या है? शरीर में दिखने वाले इन बदलावों को न करें नजरअंदाज, जानिए
Edited By News24 हिंदी

jelly belly cancer
Edited By News24 हिंदी

jelly belly cancer
Jelly Belly Cancer: ये बात तो हर कोई जानता है कि कैंसर कैसी जानलेवा बीमारी है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में होने वाली कुल मौतों में सबसे बड़ा कारण कैंसर ही है। कैंसर के कई प्रकार होते हैं,इनमें से एक है जेली बेली कैंसर। शायद ही आपने इसके बारे में सुना हो, अगर नहीं, तो आपको बता दें कि यह कैंसर शरीर के लिए बहुत खतरनाक है। ये एक तरह का ट्यूमर होता है, जो धीरे-धीरे बढ़ता है और पेट और पेल्विस में एक जेली जैसा पदार्थ, जिसे म्यूसिन कहते हैं, को पैदा करने का कारण बनता है।
स्यूडोमाइक्सोमा पेरिटोनी (Pseudomyxoma peritonei) जिसे “Jelly Belly Cancer” नाम दिया गया है। पीएमपी अक्सर अपेंडिक्स में शुरू होता है लेकिन बड़ी आंत और अन्य अंगों से भी शुरू हो सकती है। “जेली बेली कैंसर” एक प्रकार का कैंसर है जो जेली बेली नस्तलिका के किसी भी हिस्से में हो सकता है। जेली बेली कैंसर लाइनिंग पर एक गांठ के रूप में शुरू होता है। अपेंडिक्स के अलावा, ब्लैडर, ओवरी और बड़ी आंत से भी शुरू हो सकता है।
शरीर में छोटे-छोटे टिश्यू बनते हैं, फिर ये फैलता है और आखिर में Abdominal Cavity की वॉल में कैंसर सेल्स को रखता है, इसे peritoneum कहते हैं। जेली बेली कैंसर का कारण आमतौर पर मिटोटिक रेट नामक प्रक्रिया में गलतियां होने की वजह से होता है, जिससे टिश्यू में अनियमित विकास होता है। यह कैंसर आमतौर पर अच्छी गुणवत्ता वाले टिश्यू से विकसित होता है।
ये भी पढ़ें- तेजी से बढ़ रही Osteoarthritis की बीमारी, जानें महिलाएं और पुरुषों में किसको कर रही प्रभावित!
अच्छा आहार खाने, पानी पीने और रोजाना एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत में सुधार हो सकता है, जिससे आपका शरीर मजबूत होगा।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: