Brain Cancer Ke Lakshan: सबसे खतरनाक कैंसर में ब्रेन कैंसर की गिनती होती है. ब्रेन कैंसर को ब्रेन ट्यूमर भी कहा जाता है. इसमें कैंसर की सेल्स दिमाग या दिमाग के पास पनपने लगती हैं. दिमाग के पास नसों में या फिर मेंब्रेन या पिनियल ग्लैंड में यह कैंसर पनप सकता है. दिमाग में ही ट्यूमर रहे तो इसे प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर कहते हैं और अगर यह ट्यूमर (Brain Tumor) शरीर के बाकी हिस्सों तक फैलने लगे तो यह मेटास्टेटटिक ब्रेन ट्यूमर कहलाता है. ब्रेन ट्यूमर शरीर को एक नहीं बल्कि अनेक तरह से प्रभावित करता है. ब्रेन कैंसर तेजी से फैलता है और यह दिमाग के टिशूज को नष्ट करने लगता है. ऐसे में ब्रेन कैंसर की पहचान जल्द से जल्द करना जरूरी होता है. यहां जानिए ब्रेन कैंसर में किस तरह के लक्षण (Brain Cancer Symptoms) नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें – चीनी ही नहीं बल्कि इन 5 कारणों से भी हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर ने बताया मधुमेह का मुख्य कारण क्या है
ब्रेन कैंसर के लक्षण कैसे दिखते हैं | Brain Cancer Symptoms
ब्रेन कैंसर तेजी से फैलने वाला कैंसर हैं और इसके फैलने की रफ्तार पर ही इसके लक्षण निर्भर करते हैं. इसे ट्यूमर ग्रेड कहा जाता है. ब्रेन कैंसर होने पर कुछ साधारण लक्षण नजर आते हैं –
- सिर में दर्द रहने लगता है. यह दर्द अक्सर होता है और कई बार असहनीय होता है.
- ब्रेन कैंसर में सिर में तेज प्रेशर महसूस होता है. यह सुबह के समय ज्यादा होता है.
- अक्सर ही जी मितलाने लगता है और उल्टी आती है.
- आंखों की दिक्कतें होने लगती हैं. धुंधला नजर आने लगता है और डबल विजन होता है.
- एक हाथ या पैर में मूवमेंट महसूस नहीं होती .
- बैलेंस करने में दिक्कत होने लगती है.
- ब्रेन कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि हर समय थकान महसूस होती है.
- कुछ याद रखने में दिक्कत होने लगती है. कंफ्यूजन होने लगती है.
- पर्सनैलिटी और व्यवहार में बदलाव आने लगता है.
- दौरा पड़ सकता है जबकि पहले कभी दौरा नहीं पड़ता है मगर अब अचानक से दौरा आ रहा है.
- सुनने में दिक्कत हो सकती है.
- ऐसा महसूस होता है जैसे सिर घूम रहा है या आपके आस-पास की दुनिया घूमने लगी है.
- एकदम से बहुत ज्यादा भूख लगने लगती है और वजन बढ़ने लगता है.
ट्यूमर जिस हिस्से में उसके अनुसार लक्षण
दिमाग के सामने ट्यूमर होने पर – दिमाग के सामने के हिस्से में ट्यूमर होने पर बैलेंस से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. दिमाग के सामने का हिस्सा थिंकिंग और मूवमेंट को कंट्रोल करता है. ऐसे में व्यक्ति अक्सर ही चीजें भूलने लगता है.
दिमाग के बीच में ट्यूमर – अगर दिमाग के बीच के हिस्से में ट्यूमर हो तो इससे इंद्रियों से जुड़ी दिक्कतें होती हैं. यह जानकारी को प्रोसेस करने में मदद करता है, जैसे कुछ छूने पर, चखने पर, सूंघने, देखने या सुनने पर कैसा महसूस होता है यही हिस्सा बताता है. ऐसे में अगर दिमाग के इस हिस्से में ट्यूमर होता है तो व्यक्ति को देखने और सुनने में दिक्कतें आने लगती हैं.
दिमाग के पिछले हिस्से में ट्यूमर – दिमाग का पिछला हिस्से विजन यानी देखने को कंट्रोल करता है. इस हिस्से में हुए ट्यूमर से व्यक्ति के देखने की क्षमता कम हो जाती है या चली जाती है.
दिमाग के निचले हिस्से में ट्यूमर – दिमाग के सबसे निचले हिस्से में ट्यूमर होने पर व्यक्ति को कुछ याद रखने में दिक्कत होने लगती है. यह हिस्सा मेमोरी और सेंसेस को कंट्रोल करता है. इस हिस्से में कैंसर होने पर कई बार व्यक्ति को वो चीजें दिखाई, सुनाई या महसूस होने लगती हैं जो वहां हैं ही नहीं.
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए
अगर आपको इनमें से 1-2 लक्षण भी नजर आ रहे हैं और ये लक्षण कई दिनों से बने हुए हैं तो डॉक्टर से तुरंत मिलें और जांच करवाएं.
यह भी पढ़ें – हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए क्या खाएं? बाबा रामदेव ने बताया कैसे पाएं Heart Blockage से छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
छोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 hr agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
4 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
6 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
10 hrs agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines