Kabz Mein Kya Khaye: आजकल बदलती लाइफस्टाइल, कम पानी पीना, फाइबर की कमी और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत के कारण कब्ज की समस्या काफी आम हो गई है. अगर हफ्ते में तीन से कम बार पेट साफ हो या पेट पूरी तरह साफ न हो तो यह कब्ज का संकेत हो सकता है. इसलिए डाइटिशियन सोनिया नारंग ने एक वीडियो के माध्यम से बताया है कि कब्ज से राहत पाने के लिए सिर्फ दवा से काम नहीं चलेगा आपको आहार में बदलाव करने की जरूरत है. आप उन फूड्स शामिल करें, जिसे खाने से पेट साफ हो जाए और आपको आराम मिले.
इसे भी पढ़ें- हड्डियों के लिए कौन सी रोटी अच्छी है? जानिए किस आटे की रोटियां Bones को मजबूत बनाती हैं
कब्ज के लिए सबसे अच्छा फ्रूट कौन-सा है?
अगर एक फल चुनना हो तो पपीता कब्ज के लिए सबसे अच्छे फलों में गिना जाता है. इसमें फाइबर के साथ-साथ ऑक्टेनीडिन नाम का एंजाइम होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि अगर इसका सेवन रोज किया जाए तो यह समस्या काफी हद तक हल हो सकती है.
शकरकंदी है फायदेमंद
अगर सबसे अच्छी सब्जी की बात की जाए तो शकरकंदी कब्ज में काफी फायदेमंद मानी जाती है. इससे न सिर्फ पेट को आराम मिलता है, बल्कि इसमें मौजूद फाइबर पेट को आसानी से साफ भी करता है. आप इसे उबालकर या हलवा बनाकर खा सकते हैं. कुछ दिनों तक खाने से आपको बहुत ही फायदा होगा.
खपली का आटा रहेगा अच्छा
खपली गेहूं का आटा कब्ज की समस्या में एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें मैग्नीशियम, आयरन और बी-विटामिन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो पाचन के हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं. आप इस आटे से रोटी या फिर पराठे बनाकर खा सकते हैं, यकीनन फायदा होगा.
फ्लैक्स सीड्स से मिलेगी राहत
फ्लैक्स सीड्स कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं और मल को नरम बनाने का काम करते हैं. आप रोजाना 1 से 2 चम्मच पिसी हुई अलसी को दही, ओट्स, स्मूदी या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं. पानी में डालकर पीना भी फायदेमंद होगा.
बादाम खाएं
बादाम में फाइबर, हेल्दी फैट और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. रोजाना 8 भीगे हुए बादाम खाना कब्ज की समस्या में फायदेमंद हो सकते हैं. इन्हें नाश्ते में या शाम के स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है. हालांकि, आपको मात्रा का ध्यान रखना है.
भरपूर मात्रा में पानी पीना है फायदेमंद
पानी हर बीमारी में पीना फायदेमंद हो सकता है. आप पानी को पूरे दिन पीते रहें और पानी को भरपूर मात्रा में पिएं. कई बार कब्ज की समस्या पानी की कमी की वजह से भी हो सकती है. इसलिए आप दवा के साथ-साथ पानी को भी शामिल करें. यकीनन कुछ ही दिनों में पेट साफ होने लगेगा.
इसे भी पढ़ें- डेंगू बुखार कितने दिनों तक रहता है? मेदांता की डॉक्टर ने बताए Dengue के लक्षण और उपाय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
52 mins agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
1 hr agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
3 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
4 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
4 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
7 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
8 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
8 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
23 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines