लंबी उम्र का रामबाण नुस्खा, इन चीजों को भिगोकर खाएं, हैरान कर देंगे फायदे

Benefits of Eating Soaked Foods: अच्छी और लंबी उम्र के लिए सेहतमंद चीजें खानी चाहिए। आजकल नट्स और सीड्स से लेकर कुछ अन्य चीजों को रात भर पानी में भिगोकर रखकर सुबह खाने वाला ट्रेंड काफी चल रहा है। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक फायदेमंद नुस्खा लाए हैं, जो आपको लंबी और रोगमुक्त जिंदगी देने में मदद करेगा।

Benefits of Eating Soaked Foods

Photo Credit- Freepik

Benefits of Eating Soaked Foods: पिछले कुछ दिनों में चीजों को भिगोकर खाने के फायदों की इंटरनेट पर झड़ी लग गई है। हालांकि, कई लोग भी इसे फॉलो करते हैं, हमारे बड़े-बूढ़े भी हमें कुछ चीजों को रात भर पानी में भिगोकर फिर सुबह खाने की सलाह देते हैं। इसके पीछे कई कारण हैं, जैसे- भिगोकर रखने से उन चीजों का पोषण और बढ़ जाता है। अगर वह आइटम गर्म है तो पानी में भीगने के कारण उनकी तासीर थोड़ी ठंडी हो जाती है। कुछ नट्स और सीड्स का स्वाद भिगोकर रखने के बाद ज्यादा बढ़िया हो जाता है। आपने काजू, बादाम, किशमिश के अलग-अलग फायदों के बारे में तो पढ़ा ही होगा, मगर आज हम आपको 5 चीजों के एक ऐसे कॉम्बिनेशन के बारे में बता रहे हैं जो आपकी उम्र को दोगुनी कर देंगे। इन 5 चीजों को साथ में खाने से शरीर को कई लाभ होते हैं। चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में और इन्हें खाने का सही तरीका और समय क्या है।

विज्ञापन

यह जानकारी हम आपको यूट्यूबर और यूनानी डॉक्टर सलीम जैदी द्वारा बताई गई सेहत से जुड़ी टिप्स के बारे में बता रहे हैं। वे अक्सर अपने यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर ऐसी ही जरूरी और स्वास्थ्यवर्धक जानकारियां लोगों के साथ साझा करते रहते हैं।

विज्ञापन

इन 5 चीजों को भिगोकर खाने से दोगुनी होगी उम्र

1. बादाम- इस लिस्ट का पहला आइटम बादाम है। इस नट में गुड फैट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करते हैं। भिगोकर रखने से इसके गुण ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं। डॉक्टर के अनुसार, बादाम हमारे हार्ट के लिए भी काफी अच्छे होते हैं। बादाम में विटामिन-ई होता है, जो हमारी स्किन और ब्रेन सेल्स को सही से काम करने में मदद करता है।

विज्ञापन

2. मेथी दाना- 5 चीजों के मिश्रण में अगली चीज हैं मेथी के दाने। मेथी के दानों का पानी पीने से तो डायबिटीज कम करने में मदद मिलती है, लेकिन भिगोई हुई मेथी खाने के भी कई लाभ हैं। मेथी के दाने शुगर लेवल कम करते हैं। इसके साथ-साथ ये बीज पाचन से जुड़ी बीमारियों में भी आपकी मदद करते हैं। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द को भी कम कर सकते हैं।

3. चिया सीड्स- ये छोटे काले बीज हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बड़े फायदेमंद होते हैं। दिल के मरीजों को तो नियमित रूप से चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए। ये बीज अपने ओमेगा-3 फैटी एसिड्स वाले गुणों के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। यह तत्व ही हार्ट से लेकर जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इन्हें भिगोकर खाने से आपका पेट ज्यादा समय तक भरा हुआ रहता है।

विज्ञापन

4. किशमिश- जिन लोगों को खून कम रहने की लो हीमोग्लोबिन की समस्या रहती है, उन्हें किशमिश का सेवन रोज करना चाहिए। ये शरीर में आयरन की मात्रा को कम समय में डबल कर सकते हैं, वो भी नेचुरल तरीके से। भिगोई हुई किशमिश खाने से शरीर में फाइबर की भी पूर्ति होती है, जिससे पेट साफ होने में आसानी होती है।

विज्ञापन

5. सूरजमुखी के बीज- ये बीज विटामिन-ई का बेहतरीन सोर्स होते हैं। इससे स्किन और बाल, दोनों को फायदा होता है। इसके अलावा, सनफ्लॉवर सीड्स में मैग्नीशियम होता है, जो हमारे हृदय के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। मैग्नीशियम से शरीर का ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

इन्हें खाने का सही तरीका क्या है?

हमें इन चीजों को साथ खाना है लेकिन इन्हें तैयार करने का तरीका कुछ ऐसा है। इसके लिए आपको बादाम को अलग से एक कटोरी में भिगोकर रखना होगा और बाकी सभी चीजों को आप अलग से एक बड़ी कटोरी में भिगोकर रख सकते हैं। आपको बादाम लगभग 6 से 7 लेने होंगे, वहीं 7-8 किशमिश और बाकी सभी बीजों को 1-1 चम्मच ले लें। आपको इन्हें रात भर पानी में भिगोकर रखना होगा। सुबह इन्हें पानी से अलग निकालकर दही के साथ मिलाकर खा सकते हैं। आप चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा सा शहद भी इसमें मिला सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ