Pet Mein Dard Hona: पेट में दर्द होना एक आम समस्या है और लोग आए दिन इस परेशानी से जूझते रहते हैं. ज्यादा लोग पेट में दर्द होने की वजह गैस, अपच, फूड पॉइजनिंग या हल्का इंफेक्शन आदि को समझते हैं. उन्हें लगता है कि यह कुछ वक्त के बाद खुद ही ठीक हो जाता है, लेकिन जब पेट दर्द बार-बार होने लगे तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है. हर पेट दर्द कैंसर का संकेत नहीं होता, लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर की शुरुआती चेतावनी हो सकता है. कैंसर से जुड़ा पेट दर्द आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ता है और लगातार बना रहता है. यह दर्द सामान्य दवाओं या घरेलू उपायों से पूरी तरह ठीक नहीं होता है. इसलिए यदि दर्द का पैटर्न बदल रहा है या यह लंबे समय तक बना रहता है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. इसके लेकर डॉक्टर भूषण भोले जो पीएसआरआई अस्पताल में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन हैं. उनका कहना है कि कुछ ऐसे लक्षण हैं जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- महिलाओं को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है? जानिए कारण और बचने के आसान उपाय
कब पेट दर्द बन सकता है गंभीर संकेत?
हर पेट दर्द कैंसर नहीं होता, लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर की शुरुआती चेतावनी हो सकता है. खासकर पेट के कैंसर, आंत, लिवर या पैंक्रियाज से जुड़े कैंसर में दर्द धीरे-धीरे बढ़ता है और लंबे समय तक बना रहता है.
दर्द का लगातार बना रहना दवाओं से ठीक ना होना समय के साथ दर्द का बढ़ जाना
ये लक्षण बिल्कुल ना करें नजरअंदाज
- अगर आपके पेट में दर्द रहता है और इसके साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो कुछ लक्षण ऐसे हैं जो कैंसर जैसी बीमारी का संकेत हो सकते हैं.
- अगर आपका बिना वजह वजन कम हो रहा है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. भूख में कमी या जल्दी पेट भर जाने का मतलब सामान्य नहीं है. अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. बार-बार मतली या उल्टी होना भी कैंसर का संकेत हो सकता है. अगर आपकी पॉटी में बदलाव हो रहा है या आपको कब्ज रहने लग तो डॉक्टर से बात जरूर करें. पेट में सूजन, भारीपन या गांठ जैसा महसूस होना भी कैंसर का गंभीर संकेत हो सकता है.
किन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए?
कुछ लोगों में कैंसर का खतरा ज्यादा होता है, जैसे-
- 40 साल के ज्यादा होना
- कैंसर का इतिहास होना
- धूम्रपान या शराब का सेवन करना
- अनहेल्दी डाइट होना
- फिजिकल एक्टिविटी की कमी
क्या जांच करवाएं?
- ब्लड टेस्ट
- अल्ट्रासाउंड
- सीटी स्कैन
- एंडोस्कोपी
इन टेस्ट्स से सही कारण का पता लगाया जा सकता है और समय रहते इलाज शुरू किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- सनातन धर्म के 7 अनमोल सिद्धांत, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी! पतंजलि वेलनेस सेंटर से जानिए सुख-शांति का असली मंत्र
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 hr agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
3 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
4 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
6 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines