Sleeping On Wrong Pillow: गलत तकिये पर सोने से ना सिर्फ सिर या गर्दन में दर्द होता है बल्कि इससे स्वास्थ संबंधी दिक्कतों की संभावना भी बढ़ जाती है. सर्वाइकल से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक की दिक्कत की वजह बन सकता है गलत तकिये पर सोना. इसी बारे में बता ही हैं जनरल फिजीशियन डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि गलत तकिये पर सोने से कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं और सही तकिया किस तरह चुना जा सकता है.
यह भी पढ़ें – रोज नींद नहीं हो रही पूरी तो दिमाग पर हो सकता है ऐसा असर, जानिए नींद की कमी से क्या होता है
गलत तकिये पर सोने से क्या होता है
डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि गलत तकिये पर सोने से सर्वाइकल नर्व अनअलाइमेंट हो जाएगा जिससे मसल पर दबाव पड़ेगा, नर्व दबेगी और ब्लड सर्कुलेशन गर्दन की तरफ होने लगेगा जिससे आपको गहरी नींद नहीं आ पाएगी. गहरी नींद मे ही शरीर अपनेआप को रिपेयर करता है. गहरी नींद ना ली जाए तो शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस और इंफ्लेमेशन होती है. इससे डायबिटीज, हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) और बीपी सब बढ़ जाता है.
नींद की कमी को लेकर डॉक्टर का कहना है कि 70% मामलों में खराब नींद की वजह गलत तकिया और बेड होता है.
कैसे चुनें सही तकिया
- तकिए की ऊंचाई इतनी होनी चाहिए कि गर्दन और रीढ़ की हड्डी का अलाइनमेंट बिल्कुल सीधा रहे.
- फोम वाले तकिए को चुनें जो ना सख्त हो और ना ज्यादा मुलायम.
- सूती के तकिये पर सूती का ही कवर चढ़ाएं जिससे कि सांस लेने में आसानी हो और कंफर्ट भी मिले.
- तकिए का साइज भी सही होना चाहिए. अपनी स्लीपिंग पॉजीशन के हिसाब से तकिए का साइज चुनें. अगर आप सीधा सो रहे हैं तो पतला तकिया लें और साइड में सो रहे हैं तो मोटा.
कितने समय में बदलना चाहिए तकिया
डॉ. शालिनी सिंह सालुंके की सलाह है कि अपने तकिए को हर 2 से 3 साल में दोबारा भरें या फिर बदल लें. लंबे समय तक एक ही तकिये को इस्तेमाल करने से तकिये की शेप बदलने लगती है, असर कम होने लगता है और यह बैक्टीरिया का घर भी बन सकता है.
यह भी पढ़ें – गंदे यूरिक एसिड को शरीर से निचोड़कर बाहर कर देगी यह चटनी, इस तरह घर पर करें तैयार
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
2 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
17 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
20 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
22 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines