छोटे बच्चे के कान में खुजली हो तो क्या करें? बच्चों के डॉक्टर ने बताया यह गंभीर है या नहीं

Baby Scratching Ear: अगर बच्चा हर थोड़ी देर में कान खुजाता है तो यहां जानिए इसकी क्या वजह हो सकती है. डॉक्टर ने बताया इस स्थिति को सीरियसली लेना चाहिए या नहीं और किस तरह बच्चे के कान की खुजलाहट रोकी जा सकती है.

Baby Scratching Ear

छोटे बच्चे के कान में क्यों होती है खुजली, जानिए यहां. Image Credit - Pexels

Baby Rubbing Ear: अक्सर ही माता-पिता नोटिस करते हैं कि छोटा बच्चा अपने कान खुजाता रहता है. बच्चे का हाथ बार-बार अपने कान की तरफ जाता है और वह कान को हर समय रगड़ता रहता है. यह देखकर माता-पिता की चिंता बढ़ जाती है. वहीं, कई बार यह भी होता है कि पैरेंट्स इसे बच्चे की आदत समझकर इग्नोर कर देते हैं. लेकिन बच्चे का बार-बार कान खुजलाना किस तरह इशारा करता है? ऐसा क्यों होता है और इस स्थिति में क्या करना चाहिए यह बता रहे हैं पीडियाट्रिशियन और नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहल देसाई. बच्चों के डॉक्टर ने बताई बच्चे के कान में खुजली (Itching In Ear) होने की वजह और इस खुजली को दूर करने का तरीका. आप भी जान लीजिए.

विज्ञापन

बच्चे के कान में खुजली होना | Itching In Baby’s Ear

पीडियाट्रिशियन डॉ. स्नेहल का कहना है कि बच्चे के कान में खुजली होना आमतौर पर सीरियस नहीं होता है. बच्चे ज्यादातर अपने कान इसलिए खुजाते हैं क्योंकि यह सेल्फ सूदिंग होता है. जब बच्चा अकेला होता है, बोर हो रहा होता है, तो वह कान रगड़ते हुए खुद को सूद करता है. अगर आप जाकर बच्चे का कान खुजाने लगेंगे तो वह बच्चे को अच्छा नहीं लगेगा.

विज्ञापन

बच्चा जब आपके साथ खेल रहा है, नहा रहा है या खा रहा है तो उस समय कान खुजलाना नॉर्मल है. इसके अलावा जब बच्चे के दांत निकल रहे हों तो उससे बच्चा इरिटेट होता है और उसका हाथ कान पर जाता है और वह कान खुजलाने लगता है.

कान खुजलाने की एक वजह सेल्फ एक्सप्लोरिंग भी हो सकती है. वह अपने हाथ को ऊपर कान की तरफ लेकर जाता है और उसे कुछ अलग लगता है तो वह एकबार फिर कान रगड़ने लगता है, यह भी नॉर्मल है.

विज्ञापन

बच्चे का कान खुजलाना गंभीर कब हो सकता है

बच्चे के कान में अगर दर्द होगा, वह रो रहा है, उसका चेहरा बीमार नजर आ रहा है और उसे बुखार है तो यह कान के इंफेक्शन (Ear Infection) के चलते हो सकता है. ऐसे में आपको बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ