Baba Ramdev Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए हमें अच्छी दिनचर्या फॉलो करनी चाहिए। हेल्दी डाइट और हेल्दी रूटीन की मदद से आप जीवनभर स्वस्थ रहेंगे। बढ़ती उम्र में भी फिट रहने के लिए आपको स्वामी रामदेव का रूटीन अपनाना चाहिए। वे 59 साल के हैं और इस उम्र में भी युवाओं से अधिक फिट और स्वस्थ हैं। वे आयुर्वेद को फॉलो करते हैं और अपने डेली रूटीन के पक्के हैं। हाल ही में, उन्होंने बताया कि कैसे वे अपने आहार के नियम को फॉलो करते हैं, ताकि हेल्दी रह सकें। आइए जानते हैं क्या है उनका रूटीन।
क्या कहते हैं स्वामी रामदेव?
स्वामी रामदेव योगगुरु हैं, जो एक यूट्यूब पेज भी चलाते हैं। इस पेज पर वे लोगों के साथ सेहत से जुड़े टिप्स शेयर करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि हमारा आहार यानी भोजन खाने का सही तरीका होना जरूरी है क्योंकि शरीर के लिए यह भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
स्वामी रामदेव के डाइट रूल्स
- स्वामी रामदेव सबसे पहले कहते हैं कि हमें खाने का समय सही रखना चाहिए। शाम 7 बजे के बाद भोजन करना बंद कर दें।
- दिन की शुरुआत में सुबह 9 बजे से पहले कुछ नहीं खाना है। आप उससे पहले तक लिक्विड डाइट पर रहें। पानी पिएं, नारियल पानी पिएं और काढ़ा भी पी सकते हैं। सुबह दूध से बनी चाय-कॉफी और हैवी ब्रेकफास्ट करने से बचें।
- स्वामी रामदेव बताते हैं कि रात के खाने के बाद और अगले दिन सुबह के नाश्ते में कम से कम 14 से 16 घंटों का अंतर होना जरूरी है।
- स्वामी रामदेव कहते हैं कि जिन लोगों की उम्र 50 या उससे अधिक है, उन्हें यह रूटीन जरूर फॉलो करना चाहिए, ताकि बीमारियों से बच सकें।
- ऑफिस जाने वाले लोगों को भी कहते हैं कि घर में ताजा भोजन खाएं और फिर घर में आकर ही ताजा भोजन करें। हैवी टिफिन लेकर लंच करने की आदत बदलें। प्लास्टिक के टिफिन बॉक्स का यूज बंद करें और अगर कुछ खाना हो, तो दिन के समय ऑफिस में फल या लाइट फूड ले जाएं।
- रोजाना अनुलोम-विलोम करने की आदत डालें, इसे करने से सांसों की समस्या नहीं होगी। फेफड़े भी स्वस्थ रहेंगे।
- स्वामी रामदेव कहते हैं कि लोगों को यह बात समझनी होगी कि सबकुछ सबके लिए नहीं है, जैसे कि बीपी के मरीजों को ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए और शुगर के मरीजों को मीठा खाने से भी परहेज करना चाहिए। वहीं, कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अधिक घी और तेल नहीं खाना चाहिए।
- साबुत अनाजों को डाइट में शामिल जरूर करें। खासतौर पर मोटे लोग गेहूं और चावल की जगह मोटे अनाज का सेवन करें। कैंसर के मरीजों को रेड मीट, डेयरी फूड्स और शराब-तंबाकू पूरी तरह अवॉइड करें।
- रोजाना सुबह-सुबह 1 चम्मच शुद्ध देसी घी पिएं, यह हमारी सेहत के लिए अमृत समान है।
- जलनेती और सूत्रनेती जरूर करें। सुबह के समय घर का वातावरण शुद्ध और साफ-सुथरा रखें। कपालभाती करना भी फायदेमंद होगा।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
3 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
4 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
9 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
13 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines