Baba Ramdev Health Tips: बीमारियों से दूर रखेंगे स्वामी रामदेव के ये 10 नियम

Baba Ramdev Health Tips: हेल्दी और रोगमुक्त रहने के लिए आपको अच्छी दिनचर्या फॉलो करनी चाहिए। इसके लिए स्वामी रामदेव का यह फॉर्मूला अपनाएं। उन्होंने हाल ही में बताया कि आपका रूटीन कैसा होना चाहिए।

Baba Ramdev (4)

Baba Ramdev Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए हमें अच्छी दिनचर्या फॉलो करनी चाहिए। हेल्दी डाइट और हेल्दी रूटीन की मदद से आप जीवनभर स्वस्थ रहेंगे। बढ़ती उम्र में भी फिट रहने के लिए आपको स्वामी रामदेव का रूटीन अपनाना चाहिए। वे 59 साल के हैं और इस उम्र में भी युवाओं से अधिक फिट और स्वस्थ हैं। वे आयुर्वेद को फॉलो करते हैं और अपने डेली रूटीन के पक्के हैं। हाल ही में, उन्होंने बताया कि कैसे वे अपने आहार के नियम को फॉलो करते हैं, ताकि हेल्दी रह सकें। आइए जानते हैं क्या है उनका रूटीन।

विज्ञापन

क्या कहते हैं स्वामी रामदेव?

स्वामी रामदेव योगगुरु हैं, जो एक यूट्यूब पेज भी चलाते हैं। इस पेज पर वे लोगों के साथ सेहत से जुड़े टिप्स शेयर करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि हमारा आहार यानी भोजन खाने का सही तरीका होना जरूरी है क्योंकि शरीर के लिए यह भी जरूरी है।

विज्ञापन

स्वामी रामदेव के डाइट रूल्स

  1. स्वामी रामदेव सबसे पहले कहते हैं कि हमें खाने का समय सही रखना चाहिए। शाम 7 बजे के बाद भोजन करना बंद कर दें।
  2. दिन की शुरुआत में सुबह 9 बजे से पहले कुछ नहीं खाना है। आप उससे पहले तक लिक्विड डाइट पर रहें। पानी पिएं, नारियल पानी पिएं और काढ़ा भी पी सकते हैं। सुबह दूध से बनी चाय-कॉफी और हैवी ब्रेकफास्ट करने से बचें।
  3. स्वामी रामदेव बताते हैं कि रात के खाने के बाद और अगले दिन सुबह के नाश्ते में कम से कम 14 से 16 घंटों का अंतर होना जरूरी है।
  4. स्वामी रामदेव कहते हैं कि जिन लोगों की उम्र 50 या उससे अधिक है, उन्हें यह रूटीन जरूर फॉलो करना चाहिए, ताकि बीमारियों से बच सकें।
  5. ऑफिस जाने वाले लोगों को भी कहते हैं कि घर में ताजा भोजन खाएं और फिर घर में आकर ही ताजा भोजन करें। हैवी टिफिन लेकर लंच करने की आदत बदलें। प्लास्टिक के टिफिन बॉक्स का यूज बंद करें और अगर कुछ खाना हो, तो दिन के समय ऑफिस में फल या लाइट फूड ले जाएं।
  6. रोजाना अनुलोम-विलोम करने की आदत डालें, इसे करने से सांसों की समस्या नहीं होगी। फेफड़े भी स्वस्थ रहेंगे।
  7. स्वामी रामदेव कहते हैं कि लोगों को यह बात समझनी होगी कि सबकुछ सबके लिए नहीं है, जैसे कि बीपी के मरीजों को ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए और शुगर के मरीजों को मीठा खाने से भी परहेज करना चाहिए। वहीं, कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अधिक घी और तेल नहीं खाना चाहिए।
  8. साबुत अनाजों को डाइट में शामिल जरूर करें। खासतौर पर मोटे लोग गेहूं और चावल की जगह मोटे अनाज का सेवन करें। कैंसर के मरीजों को रेड मीट, डेयरी फूड्स और शराब-तंबाकू पूरी तरह अवॉइड करें।
  9. रोजाना सुबह-सुबह 1 चम्मच शुद्ध देसी घी पिएं, यह हमारी सेहत के लिए अमृत समान है।
  10. जलनेती और सूत्रनेती जरूर करें। सुबह के समय घर का वातावरण शुद्ध और साफ-सुथरा रखें। कपालभाती करना भी फायदेमंद होगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ