Asthma in Monsoon: बरसात का मौसम गर्मी से तो राहत दिलाता है लेकिन इस मौसम में कई बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में न केवल डेंगू-मलेरिया, स्किन इंफेक्शन होता है बल्कि कई गंभीर बीमारियां भी होती हैं। आइए जानते हैं मानसून में किस बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।
बारिश के मौसम में अस्थमा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसे ब्रोन्कियल अस्थमा भी कहा जाता है। ये अक्सर मौसम में नमी, धूल, वायरस, फंगल होने के कारण होता है। इस बीमारी में सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, थकावट और सांस फूलने जैसी समस्या होती है। ये एक प्रकार की एलर्जी है। जिन व्यक्ति को फूल और पत्तों में मौजूद पोलन से एलर्जी होती है वो इस मौसम सावधानी जरूर बरते।
ये भी पढ़ें- कैंसर को रोकने के लिए बेस्ट हैं ये 7 फूड्स, डाइट में जरूर करें शामिल
एक्सपर्ट ने बताया बीमारी होने का कारण
फरीदाबाद के मौरिंगो एशिया हॉस्पिटल के डायरेक्टर पल्मोनोलॉजी डॉ. गुरमीत सिंह छाबरा कहते हैं कि अगर मौसम में 30-50 प्रतिशत तक नमी होती है तो फेफड़े अच्छे से काम करते हैं वहीं जब नमी 50 प्रतिशत से ऊपर हो जाती है तो फेफड़ों की नलियों में सूजन होने लगती है जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। वहीं ज्यादा बारिश होने के कारण फूल, पेड़ों में मौजूद पोलन झड़ जाते हैं और व्यक्ति जब सांस लेता है तो पोलन उसके नाक के रास्ते अंदर चले जाते हैं जिसकी वजह से सांस का अटैक पड़ सकता है। बारिश के मौसम में सूरज बहुत कम आता है जिसकी वजह से इंसान को एंग्जायटी, तनाव, डिप्रेशन होने लगता है और इन सभी के कारण भी लोगों को सांस का अटैक पड़ सकता है।
कैसे करें बीमारी से बचाव
- कोशिश करें कि आप बारिश में न भीगे।
- धूल-मिट्टी, कीचड़ और गंदगी वाली जगह में न जाएं।
- बारिश के मौसम में गर्म पानी पीएं और गर्म पानी से ही नहाएं।
- एसी का तापमान न ज्यादा ठंडा और न ज्यादा गर्म रखें।
- सर्दी जुकाम होने पर भाप लें।
ये भी पढ़ें- पेशाब का रंग बदलना सही या नहीं? कौन सा कलर किस बीमारी का हो सकता है संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
HIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
33 mins agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
16 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
18 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
21 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
21 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines