पेशाब का रंग बदलना सही या नहीं? कौन सा कलर किस बीमारी का हो सकता है संकेत

Urine Color Symptoms: यूरिन का रंग आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताता है। वैसे तो पेशाब का रंग हल्का पीला और ट्रांसपेरेंट होना चाहिए लेकिन जब इसका रंग बदलता है तो ये बताता है कि आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यूरिन का अलग-अलग रंग किस बीमारी का संकेत है।

पेशाब का रंग बदलना सही या नहीं? कौन सा कलर किस बीमारी का हो सकता है संकेत

Urine Color Symptoms: जब कोई व्यक्ति बीमार होता है तो डॉक्टर उसे सबसे पहले यूरिन टेस्ट करवाने को लिए बोलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यूरिन के रंग से आपको कौन सी बीमारी है इसका पता लगाया जा सकता है। यूरिन हमारे हेल्थ के बारे में बहुत कुछ बताता है। आमतौर पर यूरिन का रंग हल्के पीला के साथ ट्रांसपेरेंट होता है। ऐसे में आइए जानते हैं किस तरह के यूरिन का रंग किस बीमारी का संकेत देते हैं।

विज्ञापन

जब एक व्यक्ति स्वस्थ होता है तो उसके यूरिन का रंग हल्के पीले के साथ ट्रांसपेरेंट होता है। यूरिन का रंग बदलना सेहत के नुकसानदायक हो सकता है। पेशाब का रंग जितना गाढ़ा होगा उतना ही शरीर को बीमारी होने का खतरा है। इसके अलावा अगर यूरिन का रंग बहुत ही ट्रांसपेरेंट है तो ये भी एक अच्छा संकेत नहीं है।

विज्ञापन

डार्क येलो

अगर आपके यूरिन का रंग डार्क येलो है तो ये डिहाइड्रेशन का इशारा हो सकता है। इसके अलावा ये बताता है कि आपको लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार तो ये दवाइयों के साइड इफैक्ट्स के कारण भी होता है।

विज्ञापन

रेड

यूरिन का रंग लाल होना खतरे की घंटी हो सकती है। ये किडनी स्टोन और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अगर यूरिन का रंग लाल है और पेशाब करते समय आपको दर्द नहीं हो रहा है तो ये कैंसर का संकेत भी हो सकता है।

ट्रांसपेरेंट

अगर आपके पेशाब का रंग ट्रांसपेरेंट है तो ये शरीर के ज्यादा हाइड्रेटेड होने का संकेत है। पानी पीना सेहत के लिए ठीक है लेकिन ज्यादा मात्रा में पानी पीना सेहत के लिए सही नहीं है। ज्यादा पानी पीने से किडनी में प्रेशर बन सकता है जिससे किडनी काम करना बंद कर सकती है।

विज्ञापन

संतरी रंग

यूरिन के संतरी रंग होने का मतलब है कि शरीर में पोषक तत्व जैसे विटामिन-सी और कैरोटीन ज्यादा बन रहा है। इसके अलावा आपको लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी हो सकती है। ऐसे में एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ