अगर आपके पेशाब पर भी लग रही हैं चींटियां तो शरीर दे रहा है इस गंभीर बीमारी का संकेत

पेशाब के बाद चींटियों का उसपर लगना कोई आम समस्या नहीं है, बल्कि एक बड़ी बीमारी का संकेत है. अगर आप भी ऐसा ही कुछ अपने टॉयलेट में देख रहे हैं, तो आइए आपको बताएं आखिर क्या है इसकी वजह?

Ants On Urine

पेशाब पर चींटियों का लगना.

Ants On Urine: हमारा शरीर कई तरह की प्रतिक्रियाएं करता है, जिससे हम पता लगा सकते हैं कि हमें किस बीमारी से प्रभावित हैं या क्या समस्या हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा रही है. इन्हीं में से एक है पेशाब पर चींटियों का लगना. अक्सर लोगों कि शिकायत रहती है की जब वे रात में पेशाब करने जाते हैं और सुबह जब वापस टॉयलेट जाते हैं, तो उन्हें सीट पर बहुत सारी चींटियां देखने को मिलती हैं. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है, तो आप एक बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं. आइए जानते हैं इस खतरनाक बीमारी का नाम.

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशाब में चींटियों का लगना किस बीमारी का संकेत?

इस बीमारी का नाम डायबिटीज (Diabetes) है. डायबिटीज एक गंभीर समस्या है, जो आज के वक्त में काफी आम हो चुकी है. देश और दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब शरीर में इंसुलिन की कमी हो जाती है, तो डायबिटीज हो जाती है. बता दें कि, पेन्क्रियाज से एक तरल पदार्थ निकलता है जिसे इन्सुलिन (Insulin) कहते हैं. ये खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है.

सबसे पहले करें ये काम

विज्ञापन

अगर आपको ऐसा कुछ दिखे तो सबसे पहले बिना किसी देरी किए डॉक्टर से मिलें और उन्हें इस समस्या के बारे में बताएं. डॉक्टर आपको डायबिटीज से जुड़े टेस्ट के बारे में बताएंगे, जिसे करवाकर आप वक्त रहते इस बीमारी का पता लगा सकते हैं और दवाइयों-हेल्दी डाइट की मदद से बचाव कर सकते हैं.

ऐसे करें बचाव

विज्ञापन
  • डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें.
  • मीठी चीजों और ज्यादा चीनी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयों को नियमित रूप से लें.
  • अगर कोई व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है, तो उसे चोट लगने से बचना चाहिए, क्योंकि इस बीमारी में घाव बहुत धीरे भरते हैं.
  • डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है.
  • सुबह के समय जितना हो सके उतना वॉक करना चाहिए, क्योंकि इससे वजन कंट्रोल में रहता है और साथ ही, ब्लड शुगर लेवल को भी संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: शुगर के मरीज गलती से भी न खाएं ये दालें! वरना अंजाम हो सकता है बुरा, जानिए नाम और वजह

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ