Is Guava Good for a Cough: अमरूद खाने के ढेरों फायदे हैं. अगर इसे रोजाना अपने आहार में शामिल किया जाए तो पेट से जुड़ी कई परेशानियां जैसे कब्ज, गैस, अपच और भारीपन काफी हद तक दूर हो सकते हैं. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और पेट को लंबे समय तक हल्का महसूस कराता है. मगर कई लोग सर्दियों में खाने से बचते हैं क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और लोगों को लगता है ठंडी चीजें खाने से जुकाम बढ़ सकता है. हालांकि, ऐसा नहीं है क्योंकि इसको लेकर एक्सपर्ट प्रतीक अग्रवाल कहते हैं कि अगर सर्दियों में इसे खाने का तरीका बदला जाए तो जुकाम से छुटकारा मिल सकता है. बता दें, एक्सपर्ट प्रतीक अग्रवाल आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं, जिन्होंने अलीगढ़ से बीएएमएस की डिग्री हासिल की है.
इसे भी पढ़ें- बच्चों के पेट में हो रहे हैं कीड़े? खिलाएं ये 2 चीजें, मिलेगा तुरंत आराम
सर्दियों में अमरूद खाने का तरीका | Guava Benefits During Winters
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर अमरूद को हल्का सेंका जाए तो इसकी तासीर बैलेंस हो जाती है. इसे सेंकने के लिए गैस का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- सबसे पहले अमरूद को बीच से काट लें.
- अब गैस पर तवा रखें और हल्का गर्म करें.
- कटे हुए हिस्से को 2–3 मिनट हल्का सेंक लें.
- ऊपर से थोड़ा सेंधा नमक या काली मिर्च छिड़ककर सेवन करें.
अमरूद सेंककर खाने के फायदे
गले के लिए फायदेमंद- सेंका हुआ अमरूद गले के लिए फायदेमंद है. आप इसे रोजाना खाते हैं तो गले की खराश से काफी हद तक आराम मिल सकता है.
इम्यूनिटी मजबूत करना- इसके अंदर विटामिन-सी होता है, जिससे वायरल संक्रमण नहीं होता. सर्दियों में इसे सेंककर खाने से यह शरीर को जुकाम से दूर रखता है.
पाचन मजबूत करना- पेट के लिए अमरूद बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है. अगर आप सेंककर खाते हैं तो फायदे डबल हो सकते हैं. इसमें मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और अपच जैसी दिक्कतों को दूर करता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- अमरूद को कभी भी खाली पेट ना खाएं, क्योंकि गले में परेशानी हो सकती है.
- अमरूद खाने के बाद कभी भी ठंडा पानी ना पिएं. बेहतर है कि आप गुनगुना पानी पी लें.
इसे भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर के लिए कौन सा योगा बेस्ट है? बाबा रामदेव ने बताया बीपी हाई होने पर कौन सा पॉइंट दबाएं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
17 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
20 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
21 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
23 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines