---विज्ञापन---

बच्चों के पेट में हो रहे हैं कीड़े? खिलाएं ये 2 चीजें, मिलेगा तुरंत आराम

Worms Remedies for Babies: रोजाना बाहर का खाना खाने की वजह से बच्चों के पेट में अक्सर कीड़े हो जाते हैं, जिससे उन्हें भूख कम लगती है. ऐसे में हमें तुरंत बच्चे की डाइट और आदतों पर ध्यान देना चाहिए.

How to Treat Stomach Worms in Babies: अनहाइजीनिक चीजें खाने की वजह से अक्सर बच्चों के पेट में दर्द रहता है.दर्द रहने की वजह से वे खाना कम खाते हैं और वजन कम होने की शिकायत बढ़ जाती है. कई बार बच्चा बिना वजह रोने लगता है, जिसकी वजह पेट में कीड़े होना हो सकता है. अगर बच्चे के पेट में कीड़े हो रहे हैं तो इसका रंग पीला हो सकता है. इसलिए इसका इलाज करना बहुत जरूरी है. अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू चीजें इस समस्या में जल्दी राहत दे सकती हैं. यहां हम आपको ऐसी दो चीजें बता रहे हैं, जो बच्चों के पेट के कीड़ों को कम करने और आराम दिलाने में मदद करती हैं.

इसे भी पढ़ें- कहीं आपका दिमाग तो नहीं खा रहा अमीबा? एक्सपर्ट से जानें शुरुआती 5 लक्षण

---विज्ञापन---

पेट के कीड़ों का घरेलू उपचार| Worms Remedies for Babies

आप अपने किचन में मौजूद अजवाइन और गुड़ का इस्तेमाल करके पेट के कीड़ों को खत्म कर सकते हैं. इससे बच्चों को तुरंत राहत मिलेगी और कीड़े तेजी से खत्म होंगे.

गुड़ और अजवाइन का नुस्खा

  • गैस पर 1 चम्मच अजवाइन को हल्का भून लें.
  • अब इसे दरदरा पीसकर मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें.
  • एक छोटी कड़ाही में थोड़ा गुड़ डालकर पिघला लें.
  • फिर गुड़ में अजवाइन का पाउडर मिलाएं.
  • गैस बंद करके मिश्रण को हल्का ठंडा कर लें.
  • इसकी छोटे-छोटे गोली बनाकर एक जार में रख लें.

कैसे खिलाएं गुड़ और अजवाइन की गोली?

बच्चे को दिन में एक छोटी गोली दी जा सकती है. 5 दिन तक रोजाना ये गोली बच्चों को दी जा सकती है. ज्यादा छोटे बच्चों को यह गोली बिल्कुल भी ना दें.

---विज्ञापन---

गुड़ और अजवाइन की गोली के फायदे?

  • पेट में कीड़ों को खत्म करना है और मल के जरिए कीड़ों को साफ करता है.
  • इससे गैस, पेट दर्द और बदहजमी से राहत मिल सकती है.
  • पेट साफ होने की वजह से भूख कम लगने की समस्या दूर हो जाती है.
  • पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर करने का काम करता है.
  • अजवाइन से पेट की तमाम बीमारियां दूर हो जाती है.

कब खिलाएं दवा?

यह नुस्खा 15 दिन तक अपनाएं. अगर कीड़े कम नहीं हो रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह पर दवा खाएं या पूरा ट्रीटमेंट लें.

इसे भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर के लिए कौन सा योगा बेस्ट है? बाबा रामदेव ने बताया बीपी हाई होने पर कौन सा पॉइंट दबाएं

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Nov 30, 2025 02:24 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लिखने का बहुत शौक है. इसलिए पिछले 5 साल से, वो मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं. फिलहाल, न्यूज़24 से जुड़ी हुई हैं और बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने जागरण न्यू मीडिया में Herzindagi, राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान में विभिन्न पदों पर काम किया है. उन्हें लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. साथ ही, उन्हें खाना बनाने और खाने का भी शौक है. फ्री टाइम में वो घूमने के लिए नई-नई जगहों को तलाशती हैं.

Read More

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लिखने का बहुत शौक है. इसलिए पिछले 5 साल से, वो मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं. फिलहाल, न्यूज़24 से जुड़ी हुई हैं और बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने जागरण न्यू मीडिया में Herzindagi, राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान में विभिन्न पदों पर काम किया है. उन्हें लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. साथ ही, उन्हें खाना बनाने और खाने का भी शौक है. फ्री टाइम में वो घूमने के लिए नई-नई जगहों को तलाशती हैं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola