AIIMS Study: तंबाकू की लत एक नहीं बल्कि कई बीमारियों के खतरे को बढ़ाती है और कैंसर पनपने की वजह बन सकती है. लोग अक्सर ही यह कोशिश भी करते हैं कि तंबाकू को छोड़ दें लेकिन ऐसा करने में कई मुश्किलें आती हैं. ऐसे में लोगों के लिए एक राहत की खबर है. AIIMS, दिल्ली की हालिया स्टडी यह दावा करती है कि तंबाकू की लत (Tobacco Addiction) छुड़ाने में योग काम आ सकता है. इतना ही नहीं योग करने वालों में तंबाकू छोड़ने की संभावना 50% ज्यादा देखी गई है. जानिए स्टडी में क्या-क्या कहा गया है और कौन से योग सबसे ज्यादा प्रभावी माने गए हैं.
यह भी पढ़ें – जांघों का साइज बता सकता है कितने साल जिएंगे आप, स्टडी में हुआ खुलासा, डॉक्टर ने फैक्ट चेक कर बताई सच्चाई
योग से छूटेगी तंबाकू की लत
एम्स के सेंटर फॉर इंटीग्रेटिव मेडिसिन और सेंटर फॉर कम्यूनिटी के रिसर्चर्स ने यह स्टडी की है. रिसर्च में पाया गया कि योग चिंता, तनाव और डिप्रेशन को कम करता है और जिन लोगों ने अपनी दिनचर्या में योग को शामिल किया है वे योग ना करने वालों की तुलना में ज्यादा आसानी से तंबाकू से दूरी बना पाए. रिसर्चर्स ने भारत, थाइलैंड और अमेरिका की 7 अलग-अलग जांचों का विश्लेषण भी किया है.
कौन से योग हैं सबसे प्रभावी
रिसर्च में हठ, विन्यास, अयंगर योग और प्राणायाम को शामिल किया गया था. इन योग को करने का मकसद अलग-अलग योग की शैली का प्रभाव देखना था. स्टडी में पाया गया कि हठ, विन्यास और अयंगर योग तनाव और अवसाद को कम करते हैं और तंबाकू छोड़ने में मददगार साबित होते हैं. दूसरी तरफ प्राणायाम करने से तंबाकू की तलब कम होती है और नकारात्मक भावनाओं में कमी आती है सो अलग.
तंबाकू से दूरी बनाने में सफल
इस रिसर्च में भारत की इस स्टडी को भी शामिल किया गया था जिसमें तंबाकू पर योग के प्रभाव की स्टडी में पाया गया था कि लगातार 7 दिनों तक लगातार तंबाकू से दूर रहने के पैमाने पर भी योग करने वाले ज्यादा सफल रहे थे.
स्टडी का सारांश निकलता है कि योग करना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है और खासकर तंबाकू की लत से परेशान लोगों को तंबाकू छोड़ने में मदद कर सकता है. दुनियाभर में तंबाकू एक बड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्या है जिससे हर साल तकरीबन 87 लाख मौतें होती हैं. ऐसे में पुराने तरीकों से तंबाकू छोड़ने में असफल हो रहे हैं तो योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं.
यह भी पढ़ें- पैर में बार-बार झुनझुनी आने के क्या कारण हैं? जानिए किन 10 दिक्कतों का लक्षण हो सकती है यह झनझनाहट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
10 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
13 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
14 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
15 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
16 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
18 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines