जांघों का साइज बता सकता है कितने साल जिएंगे आप, स्टडी में हुआ खुलासा, डॉक्टर ने फैक्ट चेक कर बताई सच्चाई

Thigh Size: जांघों से जुड़ी रिसर्च कहती है कि जांघों का आकार आपकी सेहत की रिपोर्ट दे सकता है. गेस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने इस स्टडी को एक्सप्लेन किया है.

Thigh Size

क्या बड़ी जांघें स्वस्थ होती हैं?

विज्ञापन

Are Bigger Size Healthy: सेहत के बारे में जानने के कई तरीके हैं, कई पैमाने हैं जिनपर सेहत को मापा जाता है, पता लगाया जाता है कि शरीर दुरुस्त है या नहीं. लेकिन, क्या आप जानते हैं आपकी जांघों का साइज भी यह बता सकता है कि आपकी सेहत कैसी है, कैसी रहेगी या आप कितने साल जी सकेंगे. ब्रिटिश मेडिकल जर्नल और डेनमार्क के शोधकर्ताओं ने एक लंबी स्टडी के आधार पर बताया है कि किस तरह जांघों के आकार (Thigh Size) से सेहत का पता लगाया जाता है. इसकी पुष्टि करते हुए गेस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि जांघों का आकार कैसे देता है सेहत की रिपोर्ट.

यह भी पढ़ें – बच्चेदानी के मुंह में होने वाले कैंसर के क्या लक्षण होते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग का प्रोसेस

विज्ञापन

जांघों के आकार का सेहत से संबंध

डॉ. सौरभ सेठी ने एक्सप्लेन किया कि रिसर्च के अनुसार, आपकी जांघों का आकार आपकी लंबी उम्र के बारे में बता सकता है. इस स्टडी को 3,000 वयस्कों पर 12 सालों में किया गया था. स्टडी में पाया गया कि जिन लोगों की जांघें छोटी या पतली हैं उनमें दिल की बीमारियों और समय से पहले मृत्यु दर ज्यादा दर्ज की गई. डॉक्टर ने कहा यह थाई फैट के बारे में नहीं है बल्कि थाइज की मसल्स के बारे में है. जांघें आपकी सबसे बड़ी मसल ग्रूप हैं. ज्यादा लेग मसल्स होने पर ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, इंसुलिन रिजेस्टेंस कम होता है और दिल की सेहत अच्छी रहती है.

सीढ़ियां चढ़ें, ढलान वाली जगह पर चढ़ाई करें, स्क्वैट्स करें, बिना हाथ लगाएं कुर्सी से उठें. डॉक्टर बताते हैं कि ये सभी आदतें उम्र बढ़ाने वाली साबित होती हैं.

डॉक्टर की बातों से साफ है कि जिन लोगों की जांघों की मसल्स हेल्दी हैं यानी जांघें हेल्दी मसल्स के साथ मोटी हैं उन्हें बीमारियां कम घेरती हैं और वे लंबी उम्र जीते हैं.

विज्ञापन

जांघों की मांसपेशियां कैसे होंगी मजबूत

  • जांघों की मसल्स को मजबूती देने के लिए आप कार्डियो और स्ट्रेथ ट्रेनिंग कर सकते हैं. आप लंजेस, स्टेप-अप्स और स्क्वैट्स कर सकते हैं. ये एक्सरसाइज आपकी जांघों की मसल्स (Thigh Muscles) को कसती हैं और बैलेंस को बेहतर बनाती हैं.
  • कार्डियो और एंड्युरेंस ट्रेनिंग भी काम आती है. इसके लिए साइकिल चलाई जा सकती है और सीढ़ियां चढ़ने-उतरने की एक्सरसाइज की जा सकती है.
  • अपने खानपान का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है. प्रोटीन के लिए आप दाल, अंडे, सोयाबीन या मीट को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
  • हाइड्रेशन का ध्यान रखना जरूरी है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से वर्कआउट के दौरान मसल्स पर जरूरत से ज्यादा जोर नहीं पड़ता और अकड़न नहीं होती है.

यह भी पढ़ें – आंखों की पलक पर बार-बार क्यों निकलती है फुंसी? आई डॉक्टर ने बताई वजह, शेयर किए कुछ जरूरी टिप्स

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ