सुबह उठते ही ये 3 काम करने से कम होगा Heart Attack का रिस्क! आचार्य मनीष ने बताया तरीका

Acharya Manish Health Tips: हार्ट अटैक की बीमारी ऐसी है जो दुनियाभर में कई लोगों को प्रभावित करती है। इस बीमारी के होने का एक कारण लाइफस्टाइल है, अगर यह सही नहीं होगी तो इससे दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। आइए आचार्य मनीष हार्ट हेल्थ को सही रखने के लिए क्या टिप्स देते हैं।

Acharya Manish Health Tips

Acharya Manish Health Tips

Acharya Manish Health Tips: पिछले कुछ समय में हार्ट अटैक के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। इस हेल्थ कंडिशन के बारे में बताया जाता है कि इसके मामले युवाओं में काफी तेजी से फैल रहे हैं, वो भी दुनियाभर में। अब छोटे बच्चे भी दिल के दौरे की स्थिति का सामना कर रहे हैं। हार्ट अटैक एक मेडिकल इमरजेंसी है जिसमें तुरंत मरीज को मेडिकल उपचार चाहिए होता है ताकि जान बचाई जा सके। हार्ट अटैक एक लाइफस्टाइल डिजीज है। जिन लोगों का खान-पान और दिनचर्या अच्छी नहीं होती है, उन्हें हार्ट अटैक आने की समस्या ज्यादा रहती है। अधिक शराब पीना, तनाव में रहना या अनहेल्दी डाइट फॉलो करना इसके कुछ कारणों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बताते हैं आचार्य?

आचार्य मनीष के अनुसार, हार्ट अटैक को मात देने के लिए हमें सुबह के समय कुछ आदतों का पालन करना जरूरी है क्योंकि मॉर्निंग का टाइम ऐसा होता है जिसमें अगर हमने कुछ अच्छी आदतों का पालन कर लिया तो इससे दिल ही नहीं बल्कि कई अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है। हार्ट अटैक से बचने के लिए सुबह की ये 3 आदतें आपको जरूर अपनानी चाहिए।

ये 3 टिप्स आएंगी काम

1. उकड़ू बैठें- आचार्य मनीष कहते हैं कि जिन्हें भी लगता है कि उन्हें हार्ट अटैक आने वाला है, उन लोगों को रोजाना सुबह उठकर कुछ देर उकड़ू बैठना चाहिए। उकड़ू बैठने से शरीर लचीला बनता है और नर्वस मजबूत होते हैं। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HIIMS (@hiimsofficial)

2. गर्म-गर्म पानी- इसके बाद आपको उकड़ू वाली पोजिशन में बैठे-बैठे गर्म पानी पीना है। कम से कम 1 कप गर्म पानी जरूर पिएं। ऐसा करने से बॉडी से टॉक्सिन्स रिलीज होते हैं और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

विज्ञापन

3. अदरक-लहसुन- आपको गर्म पानी पीने के साथ-साथ उसी अवस्था में हफ्ते के 5 दिन अदरक को कच्चा चबा-चबाकर खाना है और अगले 2 दिन लहसुन की 2-3 कलियों को चबाकर खाना है। ऐसा करने से ब्लड वेसल्स खुलती हैं। आपको इन्हें तब तक चबाना है जब तक आंखों से पानी न निकलने लगे।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ