Acharya Balkrishna Health Tips: पेशाब की सभी प्रॉब्लम को दूर करेगा यह बीज, जानें खाने का तरीका

Acharya Balkrishna Health Tips: पेशाब और उससे संबंधित बीमारियों के मामले इन दिनों काफी बढ़ गए हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण से जानिए इसका सही इलाज और अपनाने का तरीका।

Acharya Balkrishan Health Tips

Acharya Balkrishan Health Tips

Acharya Balkrishna Health Tips: पेशाब और यूरिन रिलेटेड प्रॉब्लम्स होना आम है। इस समस्या को डिस्यूरिया भी कहते हैं, जिसमें पेशाब करते समय मूत्रमार्ग में दर्द और उसके आस-पास के जननांगों में भी इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। यूरिन प्रॉब्लम्स के कई कारण होते हैं, क्योंकि यह लाइफस्टाइल से जुड़ी परेशानियां होती हैं। पेशाब से जुड़ी बीमारियों का कारण साफ-सफाई का ख्याल न रखना हो सकता है। कुछ लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें कोई भी इंफेक्शन तुरंत हो जाता है। वहीं, कम पानी पीने से भी यूरिन इंफेक्शन हो सकता है। आइए आपको आचार्य बालकृष्ण द्वारा यूरिन प्रॉब्लम को दूर करने का आसान उपाय बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं आचार्य?

आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि पेशाब के विकारों से छुटकारा पाने के लिए आपको औषधीय उपायों की मदद लेनी चाहिए क्योंकि इनमें कोई साइड-इफेक्ट नहीं होते हैं। साथ ही, आयुर्वेदिक उपायों की मदद से किसी भी समस्या का उपचार सही और कारगर होता है। हालांकि, इसमें थोड़ा ज्यादा समय लगता है लेकिन इससे बीमारी का इलाज बिल्कुल असरदार होता है। उन्होंने अपने वीडियो में बताया है कि यूरिन रिलेटेड प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आपको तिल का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन

कैसे खाएं तिल?

  • आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक आपको तिल का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए। इसे बनाने के लिए 5 ग्राम गोखरू और तिल को पानी में उबालना है और पीना है। इससे बार-बार पेशाब जाने की समस्या नहीं होगी।
  • दूसरे तरीके में आप काले तिल को देसी घी में भूनकर और गुड़ मिलाकर इसके लड्डू बना सकते हैं। इस लड्डू को रोजाना खाएं। इसे खाने से जिन्हें रुक-रुककर पेशाब आता है, वह समस्या दूर हो जाती है।
  • यूरिन इंफेक्शन की समस्या से राहत पाने के लिए आपको इस लड्डू को 1 गिलास गर्म पानी या दूध के साथ रात के समय खाना है। इसे रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या से भी राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ