रोज करते हैं ये 6 काम तो किडनी हो सकती है खराब, आज से ही छोड़ दीजिए ये Kidney Damaging आदतें

Habits That Damage Kidneys: किडनी की सेहत अच्छी ना रहे तो पूरे शरीर पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ने लगता है. ऐसे में यहां जानिए ऐसे कौन से काम हैं जो आप जाने-अनजाने कर देते हैं और खामियाजा आपकी किडनी को भुगतना पड़ता है.

Kidney Damage

किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं ये काम.

Kidney Damaging Habits: किडनी शरीर का नेचुरल फिल्टर होती हैं जो निरंतर काम करती रहती हैं. किडनी शरीर से गंदगी को फिल्टर करके निकालती हैं, ब्लड प्रेशर को रेग्यूलेट करती हैं और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखती हैं. किडनी का एक काम शरीर के फ्लुइड लेवल्स को बनाए रखना भी होता है. ऐसे में किडनी की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है. किडनी का इतना महत्वपूर्ण अंग होने के बावजूद लोग इसका सही तरह से ख्याल नहीं रखते हैं. ऐसे कई काम हैं जो लोग जाने-अनजाने कर देते हैं और इन कामों से किडनी की सेहत (Kidney Health) बिगड़ने लगती है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से काम हैं जिनसे किडनी खराब होने लगती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किडनी को खराब करती हैं आपकी ये आदतें

पानी ना पीना

पर्याप्त मात्रा में पानी ना पिया जाए तो इससे किडनी की दिक्कतें होने लगती हैं. पानी किडनी को टॉक्सिंस फ्लश करके निकालने में मदद करता है. ऐसे में शरीर में पानी की कमी हो जाए तो किडनी को गंदगी फ्लश करके निकालने में दिक्कत आने लगती है. ऐसे में किडनी में पथरी हो सकती है और लॉन्ग टर्म डैमेज होने की संभावना बढ़ती है सो अलग.

विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा नमक खाना

बहुत से लोगों को जरूरत से ज्यादा नमक खाने की आदत होती है. नमक का ज्यादा सेवन करने पर ब्लड प्रेशर बढ़ता है जो डायरेक्टली किडनी को डैमेज करने लगता है. ऐसे में सोडियम का यानी नमक का कम सेवन करने की कोशिश करनी चाहिए.

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करना

अक्सर ही लोग ब्लड प्रेशर को इग्नोर करते हैं. लोगों को लगता है कि ब्लड प्रेशर सिर्फ दिल को ही नुकसान पहुंचाता है जबकि ब्लड प्रेशर से किडनी की रक्त धमनियां भी डैमेज हो सकती हैं. ऐसे में ब्लड प्रेशर कंट्रोल ना किया जाए तो किडनी डैमेज हो सकती है.

विज्ञापन

बहुत ज्यादा पेनकिलर्स लेना

बहुत ज्यादा पेनकिलर्स लेने पर किडनी को नुकसान हो सकता है. पेनकिलर्स किडनी तक ब्लड फ्लो को कम करता है जिससे क्रोनिक किडनी इंजरी हो सकती है.

विज्ञापन

बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स खाना

प्रोसेस्ड फूड्स को जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो इससे शरीर को शुगर, सोडियम और फॉस्फोरस ज्यादा मिलते हैं जो किडनी पर भार लाते हैं. इनसे किडनी की क्षमता कम होने लगती है.

विज्ञापन

बहुत ज्यादा प्रोटीन लेना

प्रोटीन का जरूरत से ज्यादा सेवन करना किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इससे किडनी पर स्ट्रेस पड़ता है और जिन लोगों को पहले से किडनी की दिक्कतें हों उन्हें खासतौर से प्रोटीन के सेवन से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन

इस तरह किडनी रहेगी हेल्दी

  • किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शुरू करें.
  • खानपान में बहुत ज्यादा नमक वाले फूड्स को शामिल ना करें.
  • पेनकिलर्स पर अपनी निर्भरता कम करें.
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की कोशिश करें.
  • कितना प्रोटीन ले रहे हैं इसे मॉनीटर करें.

यह भी पढ़ें – हड्डियों को फौलाद बना देंगे ये 5 फूड्स, बिना सप्लीमेंट्स Weak Bones हो जाएंगी मजबूत

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ