High Cholesterol Diet: शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कॉलेस्ट्रोल की जरूरत होती है, लेकिन कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे तो रक्त धमनियों में जमने लगता है. इससे ब्लड फ्लो (Blood Flow) बाधित होता है और शरीर के अलग-अलग अंगों तक सही तरह से खून नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में शरीर में जगह-जगह दर्द तो रहता ही है, साथ ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसे में कॉलेस्ट्रोल को वक्त रहते कम करने की जरूरत होती है. कॉलेस्ट्रोल बढ़ाने और घटाने दोनों में ही खानपान का बड़ा रोल है. ऐसे में यहां जानिए वो कौनसी चीजें हैं जो हाई कॉलेस्ट्रोल से परेशान लोगों को कभी नहीं खानी चाहिए. ये फूड्स बैड कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) को बढ़ाने का काम करते हैं.
हाई कॉलेस्ट्रोल में नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें | 10 Foods You Should Avoid In High Cholesterol
- हाई कॉलेस्ट्रोल की दिक्कत है तो तली हुई चीजें नहीं खानी चाहिए. ये दिल की बीमारियों (Heart Disease) के रिस्क को बढ़ाती हैं.
- बेक्ड चीजें जैसे पेस्ट्री, केक या डॉनट्स वगैरह सीमित मात्रा में ही खाने चाहिए. इन्हें ज्यादा खाया जाए तो कॉलेस्ट्रोल बढ़ते देर नहीं लगती.
- प्रोसेस्ड मीट अनहेल्दी फैट्स से भरपूर होता है और शरीर में गंदे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाता है.
- घी या मक्खन से (Butter) हाई कॉलेस्ट्रोल में परहेज किया जाना चाहिए. देसी घी सेहत के लिए यूं तो अच्छा होता है लेकिन इसे ज्यादा खाया जाए तो यह कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को बढ़ाने लगता है.
- नारियल का तेल हेल्दी है लेकिन इसमें लौरिक एसिड के रूप में सैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाते हैं.
- हाई कॉलेस्ट्रोल से परेशान हैं तो आइस्क्रीम को अलविदा कहना जरूरी है. आइसक्रीम वजन बढ़ा सकती है और इससे कॉलेस्ट्रोल बढ़ने में भी असर नजर आता है.
- शुगरी सीरियल्स पर हेल्दी लिखा होने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि वो हेल्दी होते हैं. इन सीरियल्स को खाने पर ट्राइग्लाइसेराइड्स बढ़ते हैं और गंदे कॉलेस्ट्रोल में इजाफा होता है.
- लाल मीट कॉलेस्ट्रोल को बढ़ा सकता है.
- अगर आप शुगरी ड्रिंक्स जरूरत से ज्यादा पीते हैं तो इससे भी गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ता है.
- पिज्जा या बर्गर जैसी चीजें भी कॉलेस्ट्रोल बढ़ने का कारण बनती हैं.
यह भी पढ़ें – खाना खाने के बाद 15 मिनट कर लिया यह काम तो हार्ट अटैक का खतरा 40% तक हो सकता है कम
हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण कैसे पहचानें
बहुत से लोगों को यह समझने में दिक्कत होती है कि उनका कॉलेस्ट्रोल लेवल बढ़ गया है और उन्हें अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है. ऐसे में यहां जानिए कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर शरीर पर कैसे लक्षण (High Cholesterol Symptoms) दिखने लगते हैं जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है जिससे कॉलेस्ट्रोल कम करने की कोशिशें की जा सकें.
- कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर ब्लड फ्लो पर असर पड़ता है जिसके कारण हाथ-पैरों में दर्द रहने लगता है.
- सीने में जब-तब दर्द महसूस हो सकता है.
- थोड़ा सा भी काम करने पर या हिलने-डुलने पर थकान होने लगती है और सांस फूल जाती है.
- कमजोरी महसूस होने लगती है.
- ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ने लगता है.
- त्वचा का रंग बदला-बदला लग सकता है और पैर के नाखून का रंग भी बदल जाता है.
- पैरों तक बल्ड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होता है तो छाले पड़ सकते हैं और चोट लगने पर जल्दी भरती नहीं है.
- पैर ठंडे (Cold Feet) पड़ने लगते हैं.
- त्वचा पर स्किन की गांठ बनने लगती है, खासतौर से आंख के आस-पास स्किन पर टैग्स नजर आते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – हार्ट ब्लॉकेज में कौन सा योग करना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से साफ होने लगेगा नसों में जमा प्लाक
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
9 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
12 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
13 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
14 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
15 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines