हार्ट ब्लॉकेज में कौन सा योग करना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से साफ होने लगेगा नसों में जमा प्लाक

Yoga For Heart Blockage: दिल में जमने वाली गंदगी नलियों को ब्लॉक करने लगती है. ऐसे में इस दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए योगा एक्सपर्ट के बताए कुछ योगा अभ्यास किए जा सकते हैं.

Heart Blockage

Yoga For Heart Health: दिल की सेहत अच्छी रखने के लिए कौनसी योगा फायदेमंद है. Image Credit- Freepik

Yoga For Heart: हार्ट ब्लॉकेज एक गंभीर समस्या है जिसमें दिल तक खून पहुंचाने वाली नलियां ब्लॉक होने लगती हैं और रक्त प्रवाह अवरुद्ध होना शुरू हो जाता है. हार्ट ब्लॉकेज (Heart Blockage) होने पर इस दिक्कत से जल्द से जल्द छुटकारा पाना जरूरी है क्योंकि लॉन्ग टर्म में यह दिक्कत हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण बन सकती है. ऐसे में दिल में होने वाली इस ब्लॉकेज को कम करने के लिए कुछ योगासन किए जा सकते हैं. योगगुरू दीपक शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि हार्ट ब्लॉकेज कम करने के लिए किस योगा अभ्यास को करना फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

हार्ट ब्लॉकेज दूर करने के लिए योगा

योगगुरू का कहना है कि सुबह के समय कुछ योगा अभ्यास किए जाएं दिल की सेहत (Heart Health) अच्छी रहने में मदद मिलती है और खासतौर से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या से राहत मिलती है.

विज्ञापन

पहले योगा अभ्यास के लिए सीधे खड़े हो जाएं, अपने हाथों को शरीर के दोनों तरफ रखें और अब दायां हाथ ऊपर और बायां नीचे लेकर जाएं और फिर बायां हाथ ऊपर और दायां नीचे लेकर आएं. इस प्रक्रिया के दौरान अपने पंजों पर रहें. सांस लेते हुए हाथों को ऊपर-नीचे करें.

विज्ञापन

सेकंड स्टेप में हाथों को सामने की तरफ लाएं. दोनों हाथ सामने रखकर खोलें और फिर सामने लाकर बंद करें. यह करते हुए अपनी एड़ी उठाते रहें. जब हाथ पीछे जाएं तो एड़ी उठनी चाहिए और जब हाथ सामने की तरफ आकर जुड़ें तो एड़ी नीचे जमीन पर रहनी चाहिए. इससे फेफड़ों का फैलाव होगा जिससे सीने की जकड़न दूर होगी और दिल की बंद नलियां खुलने लगेंगी.

तीसरे अभ्यास को करना भी बेहद आसान है. इसमें दोनों हाथों को सामने की तरफ लेकर आएं और फिर सिर के ऊपर तक लेकर जाएं. जब हाथ ऊपर की तरफ जाए तो आपको अपने पंजों पर खड़े होना है और एड़ी उठानी है. जब हाथ नीचे आएं तो पैर जमीन से समतल होने चाहिए. वहीं, जब हाथ ऊपर जाते हैं तब आपको सांस लेनी है और सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाना है.

विज्ञापन

शुरुआत में रोजाना सुबह 20 से 25 बार यह योगा अभ्यास (Yoga Practice) करें. धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाया जा सकता है. ये अभ्यास खाली पेट करें. एक्सपर्ट का कहना है कि आपको फायदा नजर आने लगेगा और दिल के ब्लॉकेज की समस्या से राहत मिलेगी.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ