खाना खाने के बाद 15 मिनट कर लिया यह काम तो हार्ट अटैक का खतरा 40% तक हो सकता है कम

Habits That Reduce Heart Attack: आपकी छोटी-छोटी आदतें दिल को बड़ा फायदा दे सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए दिल की सेहत दुरुस्त रखने के लिए रोजाना क्या करना चाहिए.

Heart Attack

Heart Attack: दिल की सेहत अच्छी रखने के लिए रोजाना करें यह काम. Image Credit - Freepik

Heart Health: दिल का दौरा पड़ना यानी हार्ट अटैक को साइलेंट किलर कहा जाता है. एक समय था जब कहा जाता था कि बूढ़े व्यक्ति को या जरूरत से ज्यादा मोटे व्यक्ति को ही हार्ट अटैक (Heart Attack) आता है, लेकिन वर्तमान में कम उम्र और फिटनेस फ्रीक व्यक्ति भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. आयदिन खबरें आती हैं कि फलाना व्यक्ति को नाचते हुए दिल का दौरा पड़ा है या किसी को जिम में एक्सरसाइज करते हुए हार्ट फेलियर से जान गंवानी पड़ी. ऐसे में दिल की सेहत को लेकर गंभीर होना बेहद जरूरी है. यहां ऐसी ही एक आदत का जिक्र किया जा रहा है जिसे रोजाना खाना खाने के बाद अपना लिया तो हार्ट अटैक कम हो सकता है. आपको बस 15 मिनट करना होगा यह काम.

विज्ञापन

हार्ट अटैक को दूर रखेगी यह एक आदत

एक आदत जो दिल की दिक्कतों (Heart Problems) को दूर रखेगी और हार्ट अटैक की संभावना कम करेगी वो है रोजाना वॉक करना. आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस जब भी अपना नाश्ता, लंच और डिनर कर रहे हैं उसके बाद सिर्फ 15 मिनट के लिए वॉक (Walk) करना है. इस सिंपल सी आदत से हार्ट अटैक आने की संभावना 40% तक कम हो सकती है.

विज्ञापन

क्यों असरदार है यह आदत

विज्ञापन

कुछ भी खाने के बाद ब्लड शुगर स्पाइक होता है यानी ब्लड शुगर बढ़ता है. जब शरीर कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में ब्रेक करता है तब ऐसा होता है. लेकिन, ब्लड शुगर लेवल अगर बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो इंफ्लेमेशन होने लगेगी और रक्त धमनियों पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ेगा. इससे रक्त धमनियों की लाइनिंग डैमेज होने लगती है और दिल की बीमारियों (Heart Disease) का खतरा बढ़ता है. अगर खाना खाने के बाद 15 मिनट वॉक की जाए तो इससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होगा, इंफ्लेमेशन नहीं होगी और मेटाबॉलिक हेल्थ बेहतर होने में मदद मिलेगी सो अलग.

वॉक करने के हैं कई फायदे

विज्ञापन
  • वॉक करने पर फैट्स जल्दी ब्रेकडाउन होते हैं और खून की नलियों में प्लाक नहीं जमता है.
  • इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है.
  • खून की नलियां खुलती हैं, ब्लड प्रेशर कम होता है और रक्त धमनियों पर कम दबाव पड़ता है.
  • दिल के लिए तो वॉक करना फायदेमंद है ही, खाना खाने के बाद वॉक की जाए तो पाचन को भी फायदे मिलते हैं.
  • शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकलते हैं.
  • स्ट्रेस कम होता है और मूड भी अच्छा रहने लगता है.

यह भी पढ़ें- हार्ट ब्लॉकेज में कौन सा योग करना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से साफ होने लगेगा नसों में जमा प्लाक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ