मोहाली: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों के वीडियो कथित तौर पर लीक होने को लेकर उठे विवाद के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को दावा किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। विश्वविद्यालय ने दावा किया कि आरोपी, जिसे कल रात गिरफ्तार किया गया था ने अपने प्रेमी के साथ अपना निजी वीडियो साझा किया। विश्वविद्यालय ने इस तरह के 60 वीडियो वायरल होने की खबरों का खंडन किया।
विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर डॉ आरएस बावा ने एक बयान में कहा कि 60 ऐसे आपत्तिजनक एमएमएस पाए जाने का दावा झूठा और निराधार है. विश्वविद्यालय ने एक प्रारंभिक जांच की, जिसमें उसे एक लड़की द्वारा शूट किए गए एक निजी वीडियो के अलावा ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला, जिसे उसने अपने प्रेमी के साथ साझा किया था।
अभी पढ़ें – Punjab Mohali: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट तेज, मामले को दबाने का आरोप
आरोपी लड़की ने खुद का वीडियो किया वायरल: पुलिस
एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा कि अब हम मामले में विस्तृत जांच कर रहे हैं। हमारे पास जो भी जानकारी और वीडियो है उसकी फोरेंसिक जांच करवा रहे हैं। हमने अभी तक जो जांच की है, उसमें यह बात साफ आती है कि जो वीडियो है वो उसकी खुद की है, उसके अलावा किसी और की कोई वीडियो नहीं है। मोहाली के एसएसपी ने सुसाइड की कोशिश के दावे को भी गलत बताया है। उन्होंने कहा, ‘छात्रों के मेडिकल रिकॉर्ड्स हासिल कर लिए गए हैं। मेडिकल रिकॉर्ड्स के मुताबिक, किसी ने भी सुसाइड की कोशिश नहीं की है। फोरेंसिक सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।’
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: दो लाख के इनामी पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर
गहण जांच जारी है
पुलिस ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है। रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक छात्रा ने वीडियो बनाया था। एसएसपी मोहाली मामले की गहन जांच कर रहे हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। छात्रों और उनके अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील है।
घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश: भगवंत मान
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना सुनकर दुख हुआ…हमारी बेटियां हमारी शान हैं। घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं, जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई करेंगे। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं…मैं आप सब से अपील करता हूं कि अफवाहों से बचें।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
35 mins agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
53 mins agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
3 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
5 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
8 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
15 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
17 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
17 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines