नई दिल्ली: पंजाब के मोहाली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के परिसर में स्टूडेंट्स का विरोध तेज हो गया है। छात्रों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में लगी है। छात्रों का ये भी आरोप है कि छात्राओं के सुसाइड अटेम्प्ट को भी दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने एक छात्रा को हिरासत में लिया है जबकि उसका प्रेमी बताए जा रहे एक युवक को हिमाचल प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पंजाब पुलिस ने शिमला के ढल्ली पुलिस स्टेशन की मदद से 31 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है। वहीं रोहड़ू निवासी 23 वर्षीय आरोपी को भी पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

SIT करेगी जांच
छात्राओं के वीडियो लीक मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने SIT गठित की है। यह SIT पूरे प्रकरण की जांच करेगी। इस टीम में साइबर एक्सपर्ट व महिला अधिकारी शामिल होंगी जो छात्राओं से अलग-अलग बात करेंगे। SIT मामले की तह तक जाएंगी और इसकी जांच करेगी।

विज्ञापन

अब पुलिस आरोपियों से वीडियो बनाने का कारण, बनाने के बाद आगे किसे और क्यों देने आदि के बारे में पूछताछ करेगी। इससे पहले आज शाम को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आदेश जारी कर 19 और 20 सितंबर को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी बंद रहने का निर्देश दिया है। इस समय बड़ी संख्या में छात्र मोहाली चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाहर एकत्रित हैं।

विज्ञापन

justice for CU girls के पोस्टर 
प्रदर्शन कर रहे छात्रों के हाथ में बैनर-पोस्टर हैं जिस पर justice for CU girls लिखा है। छात्रों के मुताबिक इस घटना से होस्टल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिन छात्रों के वीडियो बनें है उन्हें न्याय मिलना चाहिए। बड़ी संख्या में छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट के बाहर डेरा डाल लिया है। मौके पर पुलिसबल तैनात है। अतिरिक्त बल ने बैरिकेड लगा स्थित को फिलहाल काबू में किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ