छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में पूना नारकोम में रविवार को पांच नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में आने का प्रयास करते हुए प्रशासन की अपील पर सरेंडर किया। पुलिस के अनुसार नक्सलियों को सामान्य जीवन में लाने के लिए अभियान चलया जा रहा है। जिसमें रविवार को पांच नक्सिलयों ने स्वेच्छा से आत्मसमर्पण किया।

अभी पढ़ें – Chandigarh University: अभी शांत नहीं हुआ छात्रों का गुस्सा, यूनिवर्सिटी पर बड़ी संख्या में justice for CU girls के पोस्टर लेकर पहुंचे 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है उनमें एक पर दो लाख रुपए का इनाम रखा गया था। इसके अलावा चार अन्य पर दस-दस हजार रुपए का इनाम रखा गया था। स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की टीम के समक्ष सभी नक्सलियों ने सरेंडर किया। एसपी सुकमा सुनील शर्मा ने कहा कि पूना नाकोम में अभियान चलाया गया। जिसके तहत नक्सलियों ने सरेंडर किया।

विज्ञापन

इससे पहले आज सुबह Odisha में भी 700 नक्सली समर्थकों ने सरेंडर किया। सरेंडर करने वालों ने नक्सल मुर्दाबाद-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। ओडिसा के मलकानगिरी जिला पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों के सामने इन सभी नक्सली समर्थकों ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें महिला और पुरुष नक्सली शामिल हैं। समर्पण करने वालों में 300 मिलीशिया भी शामिल हैं। सभी ने फिर से नक्सली गतिविधियों में शामिल नहीं होने की कसम भी खाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ