---विज्ञापन---

World: शिखर सम्मेलन के दौरान समरकंद में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिल सकते है पीएम मोदी 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक लगभग तय […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक लगभग तय है और बैठकें समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर होंगी।

अभी पढ़ें बिहार: नीतीश सरकार में मंत्री सुधाकर सिंह का विवादित बयान, कहा- विभाग में कई चोर, मैं उनका सरदार

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

सूत्रों के अनुसार यूक्रेन संकट के बाद पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति के बीच यह पहली मुलाकात होगी। इससे पहले संकट शुरू होने के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से फोन पर बात की थी। बता दें कि 14 सितंबर से उज्बेकिस्तान के समरकंद में शिखर सम्मेलन है। इसके अलावा रूसी राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर मिलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें जम्मू-कश्मीर सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले पर CBI का एक्शन, 33 ठिकानों पर छापेमारी

इससे पहले उज्बेकिस्तान में भारतीय राजदूत मनीष प्रभात ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उन्होंने कहा था कि कोविड ​​​महामारी के कारण एससीओ सदस्य देशों के नेता दो साल बाद मिल रहे हैं। एससीओ के इतर कुछ द्विपक्षीय बैठकें होंगी। लेकिन बैठकों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 12, 2022 10:22 PM
End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola