बिहार: नीतीश सरकार में मंत्री सुधाकर सिंह का विवादित बयान, कहा- विभाग में कई चोर, मैं उनका सरदार

Sudhakar Singh

Sudhakar Singh

पटना: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने विवादित बयान देते हुए कि उनके विभाग में कई ‘चोर’ हैं और वह उनके ‘सरदार’ हैं। नीतीश कुमार सरकार में मंत्री ने अपने बयान में आगे यह भी दावा किया कि उनके ऊपर और भी कई सरदार हैं।

विज्ञापन

कैमूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर हमला बोला, “हमारे (कृषि) विभाग की एक भी शाखा ऐसी नहीं है जो चोरी ना करती हो। विभाग का प्रभारी होने के कारण मैं उनका सरदार बन जाता हूं। मेरे ऊपर और भी कई सरदार हैं। सरकार बदल गई है। , लेकिन काम करने का तरीका वही रहा। सब कुछ पहले जैसा ही है।”

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार राज्य बीज निगम ने किसानों को राहत देने के नाम पर करीब 200 करोड़ रुपये का गबन किया है। उन्होंने कहा, “जिन किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले धान की खेती करनी थी, वे बिहार राज्य बीज निगम के धान के बीज नहीं लेते। अगर किसी कारण से लेते भी हैं, तो वे इसे अपने खेतों में नहीं डालते हैं। किसानों को राहत देने के बजाय, बीज निगमों ने 100-150 करोड़ रुपये की चोरी की।”

बिना नाम लिए, सिंह ने चैनपुर के जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मोहम्मद जामा खान पर यह कहते हुए हमला किया कि जामा पहले भी सरकार में मंत्री रहे थे लेकिन क्षेत्र के लोगों की स्थिति शायद ही बदली हो। उन्होंने आगे कहा, ”अब जिले से दो मंत्री हैं. उसके बाद भी स्थिति नहीं बदली तो मंत्री बनने का क्या फायदा? कैमूर जिला भ्रष्ट अधिकारियों से भरा है।”

विज्ञापन

गौरतलब है कि बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह इससे पहले ‘चावल गबन’ को लेकर विवादों में आए थे। सुधाकर सिंह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं, जो बिहार के एक प्रमुख नेता हैं। सुधाकर सिंह बक्सर की रामगढ़ सीट से विधायक हैं। 2013 में नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री रहते हुए चावल घोटाले के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ