नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर सब-इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले (SI Recruitment Scam) के मामले में सीबीआई (CBI) ने बड़ी कार्रावई की है। सीबीआई ने जम्मू, श्रीनगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गांधीनगर, गाजियाबाद, बंगलुरु, दिल्ली समेत देश भर में 33 स्थानों पर छापेमारी कर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर और परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार के ठिकानों पर भी ने छापामारी कर रही है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस, डीएसपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के परिसरों पर भी छापेमारी की जानकारी आ रही है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती घोटाले में अनियमितताएं सामने आने पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पर रोक लगाते हुए इस पूरी भर्ती को रद्द करते हुए मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ