---विज्ञापन---

Weight Loss: सिर्फ 1 एक्सरसाइज से महिला ने घटाया 66 किलो वजन, 130 से पहुंची 64 वेट तक

Weight Loss: वजन कम करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। वेट लॉस करने के लिए डाइट, परहेज के साथ-साथ एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। मगर इस महिला की प्रेरणादायक कहानी आपको भी वेट लॉस करने के लिए मोटिवेट कर देगी।

---विज्ञापन---

Weight Loss: वजन बढ़ाना जितना सरल होता है, उससे कहीं अधिक वेट को कम करना होता है। खासतौर पर तब जब आप सचमुच ज्यादा फैट से परेशान हों। शरीर पर लटका मांस कम करना एक कठिन प्रोसेस है, लेकिन वो कहते हैं न, दृढ़ संकल्प करने से कुछ भी किया जा सकता है। इस महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया पर इन दिनों नोनू नाम की एक लड़की की कहानी खूब चर्चाएं बटोर रही है। उनका वजन 130 किलो था, जिसे घटाकर अब वे 64 किलो की हो गई हैं। उन्होंने वेट लॉस करने का श्रेय कार्डियो एक्सरसाइज और अपने संकल्प को दिया है। आइए जानते हैं उनकी वेट लॉस जर्नी के बारे में सबकुछ।

कौन है नोनू?

नोनू एक डिजिटल क्रिएटर हैं, जो इन दिनों अपनी वेट लॉस के प्रति हासिल की गई जीत को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। उन्होंने दृढ़ संकल्प कर अपना 66 किलो वजन कम किया हैं। उनकी वेट लॉस स्टोरी हर किसी को मोटिवेट कर रही है। वह बताती हैं कि उन्होंने सिर्फ 1 एक्सरसाइज यानी कार्डियो करके अपना वेट कम किया है। नोनू बताती हैं कि शुरुआती दिनों में उन्हें काफी मुश्किलें हुई है, क्योंकि 130 किलो के साथ वे पहले दिन सिर्फ 700 मीटर तक ही चल पाई थी लेकिन फिर भी काफी थक गई थी। दूसरे दिन नोनू ने हिम्मत करके 1 किलोमीटर तक वॉक पूरी की, जिसके बाद उन्होंने ठान लिया कि अब वह हार नहीं मानेंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या पेशाब करते समय होती है ये परेशानी?

क्या मुश्किलें होती थी नोनू को?

नोनू को बढ़े हुए वजन से न सिर्फ अपनी फिजिकल अपीयरेंस बल्कि उनका बढ़ा हुआ वेट उनकी हड्डियों, मांसपेशियों और जोड़ों पर भी प्रेशर बना रहा था। उन्हें जॉइंट पेन की समस्या रहती थी। हमेशा उन्हें हाथों और पैरों में दर्द महसूस होता था। यहीं नहीं, जॉगिंग या रनिंग करने की तो वह सोचती भी नहीं थी।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nonu 💄 (@nonuphhile)

कार्डियो से जीती जंग

नोनू ने सिर्फ 1 एक्सरसाइज करके ही अपना वजन कम किया है। यह एक्सरसाइज कार्डियो है। इनमें रनिंग करना, साइकलिंग करना, स्पिनिंग और रस्सी कूदना जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया था। इन व्यायामों से न सिर्फ फैट बर्निंग बल्कि हार्ट हेल्थ भी इंप्रूव होती है। नोनू कहती हैं, यह सब करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। अगर हर कोई एकबार निश्चय कर ले, तो वेट लॉस करना कोई मुश्किल कार्य नहीं है। नोनू कहती हैं कि उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा वजन कम करना नहीं बल्कि सेहतमंद रहना था, जिसकी मदद से वह खुद को हर दिन मेहनत करने के लिए तैयार करती थी।

---विज्ञापन---

कार्डियो के हेल्थ बेनिफिट्स

  • रोजाना कार्डियो करने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
  • कार्डियो को रोजाना अपनी दिनचर्या में शामिल करने से हार्ट हेल्थ भी बढ़िया रहती है।
  • पुरानी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी कार्डियो करना फायदेमंद होता है।
  • तनाव कम करने और नींद की क्वालिटी में सुधार करने में भी कार्डियो करना सही रहता है।
  • मेंटल हेल्थ, बीपी, कोलेस्ट्रॉल, हार्मोनल इंबैलेंस को सही रखने के लिए भी कार्डियो करना चाहिए।

ये भी पढें-  Shower से नहाना बन सकता है लकवा से ब्रेन हेमरेज का कारण! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 02, 2024 01:57 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola