---विज्ञापन---

हेल्थ

Shower से नहाना बन सकता है लकवा से ब्रेन हेमरेज का कारण! न करें नहाते समय ये गलती

Brain Hemorrhage Causes: ब्रेन हमारे शरीर का ऐसा हिस्सा है, जिसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी आपकी जान ले सकती है। यह अंग हमारे शरीर ही नहीं, पूरे जीवन के लिए एक अहम अंग है। कुछ रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि ब्रेन हैमरेज का एक कारण गलत तरीके से नहाना भी हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में।

Brain Hemorrhage Causes: नहाने के बाद हमारा शरीर साफ-सुथरा हो जाता है। कहते हैं कि नहा लो थकान दूर हो जाएगी, नहा लो, तो शरीर से गंदगी साफ हो जाएगी। पर क्या आप जानते हैं कि नहाने से एक गंभीर और अचानक होने वाली समस्या आप फेस कर सकते हैं, जो सीधा आपकी जान भी ले सकती हैं? नहाना हमारे रोजमर्रा की जीवनशैली का एक अहम हिस्सा है, जो ताजगी को बढ़ाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाने का तरीका गलत होने पर यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है? गलत तरीके से नहाने से ब्रेन हैमरेज जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि नहाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप सुरक्षित रहें।

शॉवर से नहाना कितना गंभीर?

आजकल हर कोई शॉवर से नहाने लगा है क्योंकि नहाने का यह सबसे आसान तरीका है। इसमें पानी भरने या मग से बार-बार पानी शरीर पर डालने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि इसमें एकबार शॉवर चलाना होता है और आपकी बॉडी गीली हो जाती है। शॉवर से नहाने के कई नुकसान हो सकते हैं, जिसमें लकवा और ब्रेन हैमरेज शामिल है। दरअसल होता कुछ ऐसा है कि जब हम शॉवर ऑन करते हैं, तो उससे निकलने वाला पानी सीधा हमारे सिर पर अटैक करता है, जिससे ब्रेन की नसें सिकुड़ने लगती हैं। पैरालिसिस या लकवा की बीमारी में मांसपेशियों की कार्यक्षमता प्रभावित हो जाती है। पानी का सीधा नसों पर पड़ने से यह जाम हो जाती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या पेशाब करते समय होती है ये परेशानी?

ब्रेन हैमरेज कैसे होता है?

शॉवर से नहाने पर सिर में सीधा पानी पड़ने से दिमाग का तापमान बिगड़ जाता है, जिस कारण ब्रेन हैमरेज होता है। ऐसा करने से ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो जाता है या ब्लड वेसल्स में कई बार चोट लग जाती है। वहीं, अगर आप अचानक गर्म पानी से नहाते हैं या ठंडे पानी में सीधे कूद जाते हैं, तो इससे बीपी तेजी से बढ़ सकता है, जिससे ब्रेन पर दबाव पड़ सकता है और ब्रेन हैमरेज हो सकता है।

---विज्ञापन---
paralysis attack

photo credit-freepik

 

गलत तरीके से नहाने के कारण होने वाली अन्य समस्याएं

  • अगर आप शॉवर से नहाते हैं, तो अचानक ठंडे पानी के पड़ने से शरीर का तापमान असंतुलित हो सकता है। इससे बीपी बढ़ता है, जो हार्ट स्ट्रोक या ब्रेन हैमरेज का कारण हो सकता है।
  • शॉवर में खड़ा रहना पड़ता है। ज्यादा समय तक खड़े रहने से भी हृदय और मस्तिष्क पर तुरंत नकारात्मक असर पड़ सकता है।
  • ठंडे पानी के शॉवर से नहाने पर शरीर में शॉक पैदा हो सकता है, जिससे ब्लड को पंप करने में दिक्कत हो सकती है। इससे लकवा या पैरलिसिस हो सकता है।
  • शॉवर में नहाते समय अगर आप अचानक सिर को ऊपर या नीचे झुकाते हैं, तो भी ब्लड सर्कुलेशन में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे बेहोशी, सिरदर्द, या ब्रेन में खून का दबाव बढ़ सकता है, जो ब्रेन हैमरेज का एक और कारण बन सकता है।

नहाने का सही तरीका क्या है?

  1. नहाते वक्त आपको कभी भी पानी को सीधा अपने सिर में नहीं पड़ने देना है। सबसे पहले पानी को पैरों पर डालें उसके बाद धीरे-धीरे शरीर के अन्य अंगों में पानी डालें। ऐसा करने से बॉडी नहाने के पानी के तापमान में खुद को एडजस्ट करने लगती है।
  2. शॉवर लेते समय खुद को आरामदायक स्थिति में रखें और पानी का तापमान भी धीरे-धीरे बदलें। ऐसा करना शरीर के लिए ज्यादा सुरक्षित रहेगा।
  3. यदि घर में बुजुर्ग या बच्चे हैं, तो नहाते समय उन पर विशेष ध्यान दें। कोशिश करें कि शॉवर के बजाय आप बाल्टी में पानी भरकर नहाएं।

ये भी पढ़ें-  हाथों-पैरों में खुजली होना भी लिवर की बीमारी का संकेत!

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 01, 2024 02:42 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola