Weather Update Today: ठंडी हवाओं से कांपा दिल्ली-NCR, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

Weather Update Today: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में 22 दिसंबर से बारिश होने की संभावना है। इससे पहले से जारी भयंकर ठंड में और इजाफा हो सकता है।

Weather Update Today, Delhi Weather Update, Weather Latest Update

Weather Update Today, Delhi Weather Update, Weather Latest Update

विज्ञापन

Weather Update Today: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। बुधवार को एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को और ज्यादा ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा। 22 से 24 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है। इससे तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली का बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान सामान्य यानी 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रह सकता है। शुक्रवार रात दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में 22 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की समाप्ति के बाद न्यूनतम तापमान में 6 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है।

पहाड़ों में बर्फबारी से कांपे मैदानी राज्य

पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। बिहार, राजस्थान, एमपी, गुजरात, छत्तीसगढ़, यूपी, पंजाब और हरियाणा में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। सभी राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। जिससे आम लोगों को जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राजस्थान के माउंट आबू में एक बार फिर तापमान माइनस में दर्ज किया गया। वहीं फतेहपुर और जैसलमेर में भी तापमान जमाव बिंदू के आसपास रहा।

बाढ़ से बेहाल हुआ तमिलनाडु

इधर तमिलनाडु में 17 दिसंबर से हो रही बारिश के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु जितनी बारिश पूरी एक सीजन में होती है उतनी बारिश तो एक ही दिन में हो चुकी है। ऐसे में दक्षिण तमिलनाडु के अधिकांश जिलों में बाढ़ आ चुकी है। सेना और एयरफोर्स के हेलीकाॅप्टर के जरिये लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रकोप तिरुनेलवेली और थूथूकुडी जिलों में देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ