News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IPL 2025: आईपीएल 2025 पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। इस सीजन सीएसके का प्रदर्शन देखकर लग रहा था कि ये चैंपियन टीम जीतना भूल गई है। सीजन के शुरुआती कुछ मैचों के बाद टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जिसके बाद एमएस धोनी ने कप्तानी की थी, लेकिन धोनी की कप्तानी में भी टीम प्रदर्शन नहीं सुधरा। जिसके चलते सीएसके आईपीएल इतिहास में पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर रही। हालांकि आखिरी पायदान पर रहने के बाद भी सीएसके एक खास रिकॉर्ड लेकर गई।
भले ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये सीजन बेहद खराब रहा हो, लेकिन टीम अपने नाम एक खास अवॉर्ड करने में कामयाब रही। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2025 में फेयर प्ले अवॉर्ड मिला। जिसको लेकर सीएसके अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर की है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इल सीजन 14 में से महज 4 मैचों में ही जीत हासिल की थी, 10 मैचों में 5 बार की चैंपियन टीम को हार का सामना करना पड़ा था। यहां तक इस सीजन सीएसके अपने होम ग्राउंड पर भी जीतने के लिए संघर्ष करती दिखी। इस सीजन सीएसके बल्लेबाजी में काफी संघर्ष करती दिखाई दी। ओपनिंग जोड़ी और मिडिल ऑर्डर टीम के लिए कहीं न कहीं समस्या का कारण रहे। शुरुआत में सीएसके के लिए रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन ये जोड़ी फ्लॉप साबित हुई। मिडिल ऑर्डर में दीपक हुड्डा और रवींद्र जडेजा भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।
All is Fair in Yellove! 💛🦁
For the 7th time! 🙌#AllYouNeedIsYellove pic.twitter.com/cNn5YiKWHe
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) June 3, 2025
हालांकि सीजन के अंत में चेन्नई ने टीम में कुछ अच्छे बदलाव किए थे, युवा खिलाड़ियों ने टीम को अपने शानदार प्रदर्शन से थोड़ी मजबूती दी थी। उर्विल पटेल, आयुश मात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस ने सीजन के अंत में टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया, अब अगले सीजन में सीएसके को इन खिलाड़ियों से काफी उम्मीद होगी। गेंदबाजी में नूर अहम ने सीएसके के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था और काफी समय तक इस सीजन वे पर्पल कैप होल्ड रहे थे।
Congratulations on the maiden IPL championship, RCB! 🤝♥️#IPL2025 #WhistlePodu 🦁💛
📸 : @IPL pic.twitter.com/aVirQtbEOF— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) June 4, 2025
फाइनल मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। आरसीबी टीम और फैंस का 18 साल का इंतजार अब खत्म हो गया है। वहीं सीएसके ने आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनने पर बधाई थी। इसको लेकर सीएसके ने एक पोस्ट शेयर की है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ‘कभी नहीं सोचा था’, RCB के खिताब जीतते ही विराट कोहली को लेकर सबको था इस बात का डर
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।