मथुरा कृष्ण जन्मभूमि का होगा वीडियोग्राफी सर्वे, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया आदेश

mathura_
विज्ञापन

नई दिल्ली: मथुरा कृष्ण जन्मभूमि का वीडियोग्राफी सर्वे होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 4 महीने में वीडियोग्राफी कराकर सर्वे रिपोर्ट हाई कोर्ट में दाखिल करने को कहा है। ये आदेश इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस पीयूष अग्रवाल की बेंच ने दिया है। सर्वे के लिए एक वरिष्ठ अधिवक्ता को कमिश्नर और दो अधिवक्ता को सहायक कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। सर्वे के दौरान वादी और प्रतिवादी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही जनपद के सक्षम अधिकारी भी मौके पर रहेंगे।

अभी पढ़ें गणेश चतुर्थी को लेकर कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, बंगलुरु में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध

Advertisment

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह विवाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने जिला अदालत को सर्वे कराने का आदेश दिया है। बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य पक्षकार मनीष यादव ने विवादित परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराए जाने और निगरानी के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर मथुरा की जिला अदालत में पिछले साल अर्जी दाखिल की थी। एक साल से ज्यादा का वक्त बीतने के बावजूद अभी तक इस अर्जी पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी है।

सुनवाई जल्द से जल्द पूरी हो करने मांग को लेकर मनीष यादव ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में पिछले दिनों अर्जी दाखिल की थी। मनीष यादव की अर्जी में हाई कोर्ट से इस मामले में दखल देने की अपील की थी। अब हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए निचली अदालत को 4 महीने में सुनवाई पूरी करने को कहा है। अब मथुरा की जिला अदालत को तय करना है कि वह मनीष यादव की अर्जी पर क्या फैसला लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ