Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर खीरी में दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में दोनों सगी बहनों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। लखीमपुर खीरी पुलिस और रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बहनों के साथ पहले दुष्कर्म हुआ। उसके बाद दोनों की गला दबाकर हत्या की गई। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों बहनों के शवों को पेड़ पर फंदे से लटका दिया गया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
गला दबाकर की गई दोनों बहनों की हत्या
जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी पुलिस ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम हो गया है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शवों को पेड़ पर फंदे से लटका दिया। वहीं पूर्व में सामने आया था कि पुलिस के सामने भी पकड़े गए छह में से दो आरोपियों ने स्वीकार किया था कि उन्होंने दोनों के साथ दुष्कर्म किया था। जिले के एसपी संजीव सिंह ने बताया कि यह जांच रिपोर्ट शार्ट नोटिस पर तैयार की गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
रात में ही अधिकारियों ने जिले में डाला डेरा
घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने रात में ही आईजी लक्ष्मी सिंह को लखीमपुर खीरी भेज दिया था। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात करके हर संभव मदद की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। साथ ही एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है, लड़कियां अपनी मर्जी से लड़कों के साथ गई थीं, लेकिन परिवार का आरोप है कि लड़कों ने उनका अपहरण किया था। इसकी भी जांच की जा रही है।
परिजनों का आरोप-घर के गेट से उठाकर ले गए थे आरोपी
आपको बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई को पीड़ित पिता ने पूरी घटना के बारे में बताया। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपी मेरी बेटियों को घर से उठाकर ले गए थे। उन्होंने कहा कि एक आरोपी घर में घुसा था। इसके बाद दीवार फलांद कर भाग गया। लड़कियों के पिता ने रुंधी आवाज में कहा कि आरोपी मेरी बेटियों को उठाकर ले गए थे। इसके बाद उनके साथ वारदात की। मुझे इंसाफ चाहिए। सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।
छह आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
बता दें कि ये सभी आरोपी पीड़ित बहनों को पहले से जानते थे। लखीमपुर खीरी एसपी संजीव सुमन ने घटना के बारे में बताया कि अलग-अलग तरह से अपराध में शामिल कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनकी पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। आरोपी जुनैद को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा गया है, इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है। एसपी ने बताया कि आरोपी लड़कियों के दोस्त थे। सोहेल और जुनैद ने लड़कियों को खेतों में ले जाकर बलात्कार किया। सामने आया है कि जबरन शादी के लिए मजबूर करने का विरोध करने पर सोहेल, हाफिजुल और जुनैद ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। करीमुद्दीन और आरिफ को बुलाया और सबूत मिटाने के लिए लड़कियों को फांसी पर लटका दिया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
गृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
38 mins agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
59 mins agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
1 hr agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
2 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
2 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
12 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines