Urine Symptoms: पेशाब से मिलते हैं गंभीर बीमारी के संकेत, नहाने से जुड़ा है बड़ा कनेक्शन

Urine Symptoms: पेशाब आना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, जो कि हर इंसान के साथ होता है, लेकिन कई बार पेशाब आना सिर्फ एक सामान्य बात नहीं होती है। बार-बार पेशाब आना अमूमन बीमारियों का संकेत देता है लेकिन क्या आप जानते हैं नहाते समय, नहाने से पहले और नहाने के बाद पेशाब आना क्या-क्या संकेत दे सकते हैं? चलिए जानते हैं।

Health Tips

Urine Symptoms: एक दिन में औसत से ज्यादा बार यानी सात से आठ बार पेशाब करने की जरूरत होना सामान्य है। यह किसी को भी हो सकता है, अगर वह किसी गंभीर बीमारी का पीड़ित न हो तो। हालांकि, अक्सर जब भी ज्यादा पेशाब आता है, तो इसे बीमारी का संकेत मान लिया जाता है। मगर कई बार पेशाब करने का समय भी बीमारियों का संकेत हो सकता है। जैसे कुछ लोगों को हमेशा नहाने से पहले पेशाब जरूर आता है। वहीं, कुछ अन्य लोगों को नहाने के तुरंत बाद यह स्थिति महसूस होती है। कई लोगों को नहाते वक्त भी पेशाब आता है। आइए समझते हैं इन सभी स्थितियों को और कब सावधान होने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहाने से पहले पेशाब आना

हालांकि, यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन नहाने से पहले पेशाब आने की समस्या बार-बार किसी के साथ होती है, तो गौर करने की बात है क्योंकि यह किसी बीमारी का इशारा भी हो सकता है। अगर आपको इस समस्या के साथ अन्य लक्षण जैसे कि जलन, दर्द या फिर दिन में भी बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है, तो आपको कुछ बीमारी भी हो सकती हैं, जैसे :-

  • यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI)
  • डायबिटीज की बीमारी का संकेत
  • प्रोस्टेट संबंधी डिजीज
  • किडनी रोग में भी, खासतौर पर स्टोन होने पर नहाने से पहले पेशाब आ सकता है।
  • ओवरएक्टिव ब्लैडर की समस्या (OAB)- इस समस्या में कुछ लोगों को तुरंत-तुरंत पेशाब आता है।
  • यह बढ़ती उम्र के लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है।

नहाने के तुरंत बाद पेशाब आना

  1. नहाने के बाद पेशाब आने के कुछ कारण इस प्रकार से हो सकते हैं, जैसे:
  2. नहाने के दौरान गर्म पानी से नहाने पर यूरिनल एरिया में दबाव पड़ता है, जिससे पेशाब आने की इच्छा होती है। यह सर्दियों के मौसम में ज्यादा महसूस होता है।
  3. नहाने से यूरिनल एरिया की मांसपेशियों में उत्तेजना होती है, जिससे पेशाब आने की इच्छा होती है।
  4. कुछ लोगों की मेडिकल कंडिशन ऐसी होती है, जैसे कि डायबिटीज या यूरिन से संबंधित बीमारियां, तो उन्हें भी नहाने के बाद पेशाब आ सकता है।
  5. नहाने के तुरंत बाद पेशाब आना शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस का भी संकेत है।

URINE COLOR SYMPTOMS

विज्ञापन

कब मिलें डॉक्टर से?

यह दोनों ही स्थिति गंभीर हैं, अगर आपको ऐसी परेशानी लगातार बन रही है या बढ़ रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार लोगों को पता नहीं होता है कि उन्हें डायबिटीज या किडनी प्रॉब्लम्स हो रही हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ