हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Uri: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

विज्ञापन

उरी: बारामुला जिले के उरी इलाके में सेना ने घुसपैठ की कौशिश नाकाम की है। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक सोमवार देर रात कुछ आतंकियों ने कमालकोट से भारतीय इलाके में घुसने की कौशिश की। इस बीच एक आतंकी का पांव बारूदी सुरंग पर पड़ने से धमाका हो गया। जिससे आसपास तैनात सेना अलर्ट हो गई। जांच अभियान चलाया गया। सुरक्षाबलों को देख आतंकी भागने लगे। पीछा कर सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।

अभी पढ़ें – बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा हैदराबाद में दोबारा गिरफ्तार, दो दिन पहले मिली थी जमानत

इससे पहले रविवार को नौशेरा सेक्टर के ही सेर मकड़ी इलाके से लश्कर-ए-ताइबा का प्रशिक्षित गाइड और फिदायीन आतंकी तबारक को सेना ने पकड़ा था। तबारक का फिलहाल राजोरी स्थित सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। पाकिस्तानी सेना की इंटेलिजेंस यूनिट के लिए काम कर चुका 32 वर्षीय तबारक हुसैन पिछले छह वर्षों में दूसरी बार घुसपैठ करते पकड़ा गया है। इस बार उसका हुलिया फिदायीन आतंकी की तरह मिला है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – UP Bjp President: मुलायम सिंह के खिलाफ लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं भूपेंद्र चौधरी?

जानकारी के मुताबिक हाल ही में राजोरी के लश्कर कमांडर तालिब हुसैन को पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन से ड्रग्स, हथियार और हवाला राशि का नेटवर्क चलाने वाले तीन आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त किए। यह नेटवर्क कठुआ, सांबा, जम्मू जिलों से लेकर राजोरी तक ऑपरेट कर रहा था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola