Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
नई दिल्ली: भूपेंद्र चौधरी को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी फिलहाल योगी सरकार में पंचायतीराज मंत्री हैं। 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी पश्चिमी यूपी के किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना चाहती थी जिससे क्षेत्रीय समीकरण बना रहे। भूपेंद्र चौधरी पश्चिमी यूपी के जाट समाज से आते हैं। किसान आंदोलन के कारण बीजेपी से रूठे जाट समुदाय को मनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
अभी पढ़ें – Uri: घुसपैठ की कौशिक नाकाम, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया
कौन हैं भूपेंद्र चौधरी?
भूपेंद्र चौधरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। उनका जन्म 1966 मुरादाबाद के महेंद्री सिंकदरपुर गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई की है।
इसके बाद वह विश्व हिंदू परिषद (VHP) से जुड़े। इसके बाद फिर 1991 में बीजेपी जॉइन की। भूपेन्द्र चौधरी 10 जून, 2016 को यूपी विधान परिषद का सदस्य चुना गया था। वह 2012 में बीजेपी के पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं।
मुलायम यादव के खिलाफ लड़ा चुनाव
चौधरी भूपेंद्र सिंह ने 1999 में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था। पार्टी ने उन्हें संभल से लोकसभा प्रत्याशी बनाया था। हालांकि वह चुनाव हार गए। भूपेंद्र चौधरी 2016 में पहली बार विधान परिषद सदस्य चुने गए थे। 2017 में प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें पंचायती राज विभाग का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया था। 2019 में मन्त्रिमण्डल फेरबदल में चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में चौधरी को पंचायती राज विभाग की जिम्मेवारी दी गई।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।