U19 World Cup में हार के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, उदय सहारन समेत 4 को मिला खास तोहफा

U19 World Cup 2024 Team of The Tournament: भारतीय अंडर 19 टीम भले ही खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन इस टीम ने काफी दिल जीते।

U19 World Cup 2024 Runner Up Uday Saharan Sachin Dhas Musheer Khan Saumy Pandey ICC Team of The Tournament

U19 World Cup 2024 ICC Team of The Tournament (Image- X)

U19 World Cup 2024 Team of The Tournament: भारत की युवा टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप स्टेज से सुपर 6 फिर सेमीफाइनल लगातार टीम अजेय रही। लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर भारतीय टीम अपने छठे खिताब से चूक गई। इस हार के बावजूद हर तरफ इस टीम को काफी प्रशंसा मिली। खासतौर से टीम के कप्तान उदय सहारन को भी जमकर वाहवाही मिली। वहीं इस टीम में मौजूद सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान, सचिन धस, सौमी पांडे जैसे खिलाड़ियों की भी जमकर प्रशंसा हुई। इसके बाद आईसीसी की तरफ से भी उनको खास तोहफा मिला है। आईसीसी ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी जिसमें चार भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली।

विज्ञापन

आईसीसी द्वारा सोमवार को इस टीम को चुना गया था जिसमें सबसे ज्यादा चार भारतीय शामिल हैं। इसके अलावा इस टीम टीम में तीन ऑस्ट्रेलिया, दो साउथ अफ्रीका और एक-एक वेस्टइंडीज व पाकिस्तान के खिलाड़ी को जगह मिली। वहीं 12वें खिलाड़ी के तौर पर एक स्कॉटलैंड के प्लेयर को जगह मिली। जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यूज वाइबगेन को इस टीम की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन

कौन से भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह?

टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर और भारतीय कप्तान उदय सहारन को इस टीम में जगह मिली। वहीं दूसरे टॉप स्कोरर मुशीर खान, स्टार बल्लेबाज सचिन धस और अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे टॉप विकेटटेकर सौमी पांडी को आईसीसी ने अपनी टीम में शामिल किया। सौमी पांडे 18 विकेट लेकर एक अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बने। तो कप्तान उदय सहारन एक अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए।

विज्ञापन

उदय सहारन ने पूरे टूर्नामेंट में 7 पारियों में 397 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले। वहीं मुशीर खान ने 2 शतक और एक अर्धशतक के साथ 7 पारियों में 360 रन बनाए। स्पिनर सौमी पांडे ने 18 विकेट लेकर जलवा मचाया। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट एक एडीशन में लेने वाले स्पिनर बन गए। सचिन धस का सुपर 6 में शतक भी शानदार रहा।

विज्ञापन

ये है ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट

ल्हूआन ड्रे प्रिटोरिस (साउथ अफ्रीका, विकेटकीपर), हैरी डिक्सन (ऑस्ट्रेलिया), मुशीर खान (भारत), ह्यूज वाइबगेन (ऑस्ट्रेलिया, कप्तान), उदय सहारन (भारत), सचिन धस (भारत), नाथन एडवर्ड (वेस्टइंडीज), कल्लम विडलर (ऑस्ट्रेलिया), उबैद शाह (पाकिस्तान), क्वेना मफाका (साउथ अफ्रीका), सौमी पांडे (भारत)।
12th Man- जैमी डंक (स्कॉटलैंड)

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ