---विज्ञापन---

IND vs ENG: फिर खड़ा हुआ वीजा विवाद, इंग्लैंड के एक और ‘मुस्लिम’ खिलाड़ी को एंट्री से रोका गया!

India vs England Test Series Visa Controversy: 15 फरवरी से होने वाले राजकोट टेस्ट से पहले इंग्लैंड के एक और खिलाड़ी के वीजा पर विवाद हो गया।

India vs England Test Series Visa Controversy: हाल ही में टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड के युवा स्पिनर शोएब बशीर के वीजा पर बड़ा बवाल मच गया था। बशीर इस कारण इंग्लैंड के लिए हैदराबाद टेस्ट में खेल भी नहीं पाए थे। हालांकि बाद में उन्हें वीजा मिल गया और विशाखापट्टनम टेस्ट में उन्होंने डेब्यू किया था। अब इंग्लैंड के एक और खिलाड़ी के वीजा पर विवाद छिड़ गया। दरअसल दूसरे टेस्ट के बाद इंग्लैंड की टीम ने फिर से अपना प्रैक्टिस कैंप अबु धाबी में आयोजित किया था। अब 15 फरवरी से होने वाले राजकोट टेस्ट से पहले 12 फरवरी को इंग्लैंड की टीम राजकोट पहुंची तो यहां हीरासर एयरपोर्ट पर गेंदबाज रेहान अहमद के वीजा पर बवाल मच गया।

जानकारी के मुताबिक जब इंग्लैंड की टीम ब्रेक के बाद अबु धाबी से लौटी तो एयरपोर्ट पर रेहान के सिंगल एंट्री वीजा पर बवाल मचा। हालांकि कुछ देर बाद रेहान को एंट्री मिल गई और बाद में वह टीम के साथ राजकोट के होटल में भी पहुंचे। ज्यादा जानकारी के अनुसार यह भी पता चला कि अगले 24 घंटे में उनके वीजा से जुड़े विवाद का पूरा पेपरवर्क भी कर लिया जाएगा। यानी वह पूरी तरह से 15 फरवरी से होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए मौजूद रहेंगे।

---विज्ञापन---

शोएब बशीर पर हुआ था तगड़ा विवाद

रेहान अहमद के वीजा मामले में उतना बवाल नहीं हुआ और कुछ देरी के बाद उन्हें एंट्री मिल गई। लेकिन शोएब बशीर का मामला लंबा विवाद खड़ा कर गया था। इस मामले में इंग्लिश मीडिया भी कूद आई थी और बेफिजूल की बयानबाजियां हो रही थीं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर्स ने भी इस पर झल्लाहट भरे बयान दिए थे जबकि पूरा मामला था बशीर की लापरवाही का। हालांकि, बाद में उन्हें वीजा मिला था और वह टीम के साथ विशाखापट्टनम में जुड़ गए थे।

---विज्ञापन---

सीरीज 1-1 की बराबरी पर

भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। हैदराबाद टेस्ट में जहां इंग्लैंड ने बाजी मारी थी। वहीं विशाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबरी पर पहुंचाया था। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। रवींद्र जडेजा वापसी कर सकते हैं तो केएल राहुल इस मैच से भी बाहर हो गए हैं। यानी सरफराज खान को डेब्यू का मौका मिल सकता है। वहीं श्रेयस अय्यर बाहर हैं तो रजत पाटीदार के लिए एक और मौका होगा।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : न केएस भरत, न ध्रुव जुरेल, सरफराज खान करेंगे विकेटकीपिंग! राजकोट टेस्ट में बदल सकता है टीम का कॉम्बिनेशन

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: क्या मुंबई इंडियंस में बंटे 2 गुट? रोहित, बुमराह और SKY का एक ग्रुप; किस नियम से छोड़ सकते हैं MI

First published on: Feb 13, 2024 08:24 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola