हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ट्विटर ने शुरू की छंटनी, भारतीय कर्मचारियों को मिलने लगे ईमेल

विज्ञापन

नई दिल्ली:  ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने आते ही कंपनी से छंटनी की शुरुआत कर दी है। कार्यबल में कमी करने की योजना के तहत भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। ट्विटर के अधिग्रहण के बाद ही मस्क ने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल और कई अन्य शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब और कर्मियों को नौकरी से निकाला जा रहा है।

अभी पढ़ें – दिल्ली की हवा में ऑक्सीजन कम…घुट रहा दम, क्या लगेगा एयर पॉल्यूशन का लॉकडाउन?

मस्क ने अब कंपनी के वैश्विक कार्यबल को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू की है। ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “छंटनी शुरू हो गई है। मेरे कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है।” हालांकि ट्विटर इंडिया ने इस संबंध में ईमेल के जरिये किए गए सवालों का जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं दिया है।

सूत्रों ने कहा कि फायरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए मालिक एलन मस्क द्वारा “पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं को प्राप्त करने” और $ 44 बिलियन के अधिग्रहण को व्यवहार्य बनाने के लिए वैश्विक नौकरी में कटौती का हिस्सा है। अमेरिका स्थित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर ने पहले कर्मचारियों को एक आंतरिक ईमेल में कहा था। जिसमें बताया गया था “ट्विटर को रास्ते पर लाने के प्रयास में, हम शुक्रवार को अपने वैश्विक कार्यबल को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे। सभी को एक व्यक्तिगत ईमेल प्राप्त होगा।”

अभी पढ़ें – Delhi MCD Polls: चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, 4 दिसंबर को मतदान, सात को आएंगे नतीजे

एलन मस्क के ट्विटर अधिग्रहण से पहले ही यह बात चल रही थी कि वह सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करेंगे। कुछ रिपोर्ट में तो यहां तक कहा गया है कि वह कर्मचारियों की संख्या में 50 प्रतिशत तक की कमी करेंगे।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें