Today Top News: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. वहीं खेल जगत से विनेश फोगाट के बैन होने की चौंकाने वाली खबर आई है. रक्षा क्षेत्र में अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी के साथ मनोरंजन जगत में ‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने हलचल मचा दी है. चलिए जानते हैं आज की प्रमुख खबरें.
पश्चिम बंगाल के नए CM बने शुभेंदु अधिकारी, दिलीप-अग्निमित्रा समेत 5 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी का सीएम बन गया है. 15 साल से चल रहे ममता का शासन खत्म होने के बाद पहली बार बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है. बीजेपी ने बंगाल में 200 से ज्यादा जीत जीती हैं. बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता बनाया था. आज शुभेंदु ने बंगाली भाषा में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सीएम पद की शपथ ली. इस मौके पर पीएम समेत, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्य मंत्री शामिल रहे.
विनेश फोगाट को तगड़ा झटका, WFI ने लगाया इतने दिनों का बैन, जानिए पूरा मामला
रेस्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें उन पर अनुशासनहीनता और कथित डोपिंग-रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. फेडरेशन ने उन्हें 26 जून, 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अयोग्य भी घोषित कर दिया है. इसका नतीजा ये होगा कि विनेश गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी, जो रविवार 10 मई से शुरू हो रहा है. उम्मीद थी कि ये इवेंट 2024 के समर ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद खेल से दूर रहने वाली विनेश की कॉम्पिटिटिव रेस्लिंग में वापसी का जरिया बनेगा.
भारत की बड़ी कामयाबी, DRDO ने नई ‘अग्नि’ मिसाइल का ओडिशा में किया सफल परीक्षण
भारत ने रक्षा के क्षेत्र में आज एक नया इतिहास रच दिया है. ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से ‘अग्नि’ मिसाइल के एक उन्नत संस्करण का सफल उड़ान परीक्षण किया गया. यह परीक्षण इसलिए खास है क्योंकि इस मिसाइल को मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेड री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक से लैस किया गया है. इसका आसान भाषा में मतलब यह है कि यह मिसाइल एक ही उड़ान में एक साथ कई अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें पूरी तरह तबाह कर सकती है.
Petrol, diesel price hike Alert: 15 मई से पहले महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? 5 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम!
देश के मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है. पश्चिमी एशिया (West Asia) में जारी तनाव और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों ने भारतीय तेल कंपनियों (OMCs) की कमर तोड़ दी है. सूत्रों के मुताबिक, 15 मई से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
Dhurandhar 2 Worldwide: ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ने से इत्तू सा दूर है ‘धुरंधर 2’, बॉक्स ऑफिस पर 52 दिनों से काट रही गदर
आपको बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सौम्या टंडन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ को आदित्य धर द्वारा निर्देशित किया गया है. ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने भारतीय बाजार में 1141.51 करोड़ का कारोबार किया है, तो वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 1792.11 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मूवी ‘दंगल’ को पीछे छोड़ सकती है. बता दें कि दंगल ने दुनिया भर में 2,070 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था. हालांकि, ‘धुरंधर द रिवेंज’ को ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ने में अभी काफी वक्त लग सकता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
5 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
8 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines